पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
महा शिवरात्रि के शुभ अवसर पर पूर्व सांसद व पलामू भाजपा नेता मनोज कुमार व भाजपा विधायक श्रीमति पुष्पा देवी क्षेत्र के विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हुए।
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
महा शिवरात्रि के शुभ अवसर पर पूर्व सांसद व पलामू भाजपा नेता मनोज कुमार व भाजपा विधायक श्रीमति पुष्पा देवी क्षेत्र के विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हुए।
सर्वप्रथम उन्होंने क्षेत्र की कुशलता व खुशी के लिए पूजा अर्चना की।
इसके उपरांत पंडवा प्रखंड में टुनटुनिया धाम के मेला व सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हुए।
पूर्व सांसद मनोज कुमार व विधायक श्रीमति पुष्पा देवी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यक्रम का श्रीगणेश किया।
श्रीमति पुष्पा देवी ने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम हमलोगों को जड़ो से जुड़ने में मदत करते है। उन्होंने सभी आयोजको और श्रद्धालुओं की प्रशंसा की और धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
इस मौके पर वसन्त विश्वकर्मा, जितेंद चंद्रवंशी, जयप्रकाश प्रजापति, संजय प्रसाद वार्ड सदस्य, सतेन्द्र प्रसाद पंचायत समिति, विशुनदेव यादव, कृष्ण कुमार बनपर, संतोष रजक, सतेन सिंह, ब्रजभूषण मेहता, मुन्ना प्रसाद, निरंजन प्रसाद, यमुना सिंह इत्यादि के साथ हजारो लोग मौजूद थे।
Comments
Post a Comment