पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
इजेडसीसी के कार्यक्रम में ऐतिहासिक पल का गवाह बना टाउन हॉल सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए एक सुविधायुक्त हॉल बनाया जायेगा : सांसद
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
+917979886793
प्रतिनिधि, मेदिनीनगर : पूर्व क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, कोलकाता व सांस्कृतिक निदेशानालय, झारखण्ड सरकार के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय नाट्य कार्यशाला व पस्तुति के समापन समारोह शनिवार शाम गाँधी स्मृति नगर भवन में संपन्न हुआ. कोरोना लॉक डाउन के बाद यह झारखण्ड में होने वाले पहला नाटक का कार्यक्रम था. टाउन हॉल में मौजूद दर्शक इस ऐतिहासिक पल का गवाह बने. पलामू के सांसद बीडी राम, पलामू के उपायुक्त शशिरंजन, झारखण्ड विधानसभा के प्रथम अध्यक्ष इन्दर सिंह नामधारी, सीआरपीएफ के 134 बटालियन के कमांडेंट एडी शर्मा, सांस्कृतिक निदेशालय के उप निदेशक विजय पासवान, पलामू के अपर समाहर्ता सुरजीत सिंह, सदर एसडीओ अजय सिंह बड़ाइक, पलामू के एनडीसी शैलेश कुमार सिंह, शिक्षाविद प्रो सुभाषचंद्र मिश्रा, इजेडसीसी के सदस्य चंद्रदेव सिंह, मासूम आर्ट ग्रुप के अध्यक्ष विनोद पांडेय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उदघाटन किया. इस अवसर पर सांसद श्री राम ने कहा की पलामू के कलाकारों की प्रस्तुतियां बाहर भी सराही जाती है. पलामू में हमेशा से एक सुविधायुक्त सांस्कृतिक कार्यक्रम के हॉल की कमी रही है. अब इस हॉल की कमी को दूर करने का प्रयास किया जायेगा. उन्होंने कोरोना काल में कलाकारों की संयमित आचरण की प्रशंसा करते हुआ कहा की इजेडसीसी इस समय इस तरह का कार्यक्रम करवा कर अच्छा काम किया है. उपायुक्त शशिरंजन ने कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए मासूम आर्ट ग्रुप को शुभकामनाये दी. उन्होंने कहा की सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन में जिला प्रसाशन हमेशा सहयोग करेगी. उप निदेशक विजय पासवान ने कहा की इजेडसीसी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम से झारखण्ड में कोरोना के कारन शिथिल पड़े सांस्कृतिक कार्यक्रमों को एक गति मिलेगी. इस कार्यक्रम में काष्ठकला कलाकार प्रेम भसीन, माटीकला बोर्ड के सदस्य अबिनाश देव, प्राइवेट स्कूल असोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अविनाश वर्मा, इप्टा के रविशंकर, नवीन सहाय, इम्तेयाज अहमद नजमी, अमित कुमार, अब्दुल हमीद आदि मौजूद थे. कार्यक्रम का संचालन वरीय रंगकर्मी सैकत चट्टोपाध्याय ने किया.
नाटक व गीतों के कार्यक्रम से झूमे दर्शक
इजेडसीसी द्वारा आयोजित सात दिवसीय नाट्य कार्यशाला में प्रशिक्षाक विनोद कुमार पांडेय, सैकत चट्टोपाध्याय व मुनमुन चक्रवर्त्ती द्वारा प्रशिक्षित कलाकारों ने कोरोना से डरोना नामक नाटक प्रस्तुत किया. इससे कोरोना से डरने नहीं बल्कि सावधान रहने का सन्देश दिया गया. नाटक में यमराज की भूमिका में राजा सिन्हा, कोरोना की भूमिका में राज प्रतिक, पिताजी की भूमिका में संजीव कुमार, बेटा की भूमिका में आदित्य कुमार ने शानदार अदाकारी की. इस नाटक में 35 कलाकार शामिल थे. कार्यक्रम के संयोजक उज्जवल सिन्हा, सेट डिजाइनर संजीत प्रजापति थे. इस अवसर पर किशोर शुक्ला, सिकंदर कुमार व अदनान काशिफ ने कई गीत प्रस्तुत कर दर्शको को झूमा दिया.
मासूम ने किया सात कलाकारों को सन्मानित
मासूम आर्ट ग्रुप द्वारा इस अवसर पर सात कलाकारों को सन्मानित किया गया. रंगमंचीय कार्यक्रमों के आयोजन में पुरे राज्य में सक्रीय भूमिका निभाने के लिए रांची के चंद्र देव सिंह को स्वर्गीय ज्योति प्रकाश स्मृति रंग मित्र सम्मान से पलामू के सांसद व उपायुक्त ने सन्मानित किया. इसके अलावे परिमल भट्ट्याचार्य को स्वर्गीय विजय अग्रवाल स्मृति रंगश्री सम्मान, काजल राज को स्वर्गीय डॉ छाया चटर्जी स्मृति रंगश्री सम्मान, अमर कुमार भांजा को स्वर्गीय डॉ सुब्रतो मैत्रा रंग समर्पण सम्मान, अशोक कुमार गुप्ता को स्वर्गीय सुप्रभात राय चौधरी स्मृति रंग सहयोगी सम्मान, मोहम्मद नसीम को स्वर्गीय राजेश पांडेय स्मृति रंग योद्धा सम्मान, आसिफ खान को स्वर्गीय जीतेन्द्र विश्वकर्मा स्मृति रंग प्रतिभा सम्मान से सन्मानित किया गया.
Comments
Post a Comment