पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
परिवार तथा समाज को संरक्षण प्रदान करती हैं बेटियां:सहायक समाहर्ता
स्पीच, चित्रकला तथा लेख प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
आज दिनांक 13 फरवरी 2021 को स्थानीय योध सिंह नामधारी महिला कॉलेज के प्रांगण में में *बालिका सम्मान समारोह* का आयोजन किया गया। समारोह का उद्घाटन सहायक समाहर्ता-सह-प्रशिक्षु आईएएस श्री दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने दीप प्रज्वलित कर किया। साथ में महिला कॉलेज की प्राचार्या श्रीमती मोहिनी गुप्ता भी मौजूद थी।
बालिका सम्मान समारोह के तहत महिला कॉलेज में आयोजित किए गए कार्यक्रम में सहायक समाहर्ता-सह- प्रशिक्षु आईएएस श्री दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने निजी अनुभव से कहा कि बेटियों को अच्छे मार्गदर्शन की जरूरत है। हमारे समाज में बेटियां हैं तो कल है। उन्होंने बताया बेटियां जीवन में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करती हैं बेटियां अपने जीवन में पुत्री के रूप में, मां के रूप में, दादी और नानी के रूप में अपने परिवार तथा समाज को संरक्षण प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है। कार्यक्रमों का उद्देश्य लोगों तक जागरूकता संदेश पहुंचाना है।
जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती नीता चौहान ने मौके पर मौजूद बालिकाओं को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत लाभुकों को किस तरह से कल्याण होता है इसकी जानकारी प्रदान की। उन्होंने जिला समाज कल्याण कार्यालय द्वारा बेटियों के लिए चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान स्पीच कंपटीशन का भी आयोजन किया गया। इसके अलावा राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर समाज कल्याण कार्यालय द्वारा आयोजित किये गए पेंटिंग, तथा लेख प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया था। 13 फरवरी 2021 को आयोजित किए गए कार्यक्रम बालिकाओं के बीच प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार वितरित किया गया। इसके अलावा बालिका गृह पलामू के बच्चियों के द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के थीम पर नाटक की प्रस्तुति भी की गई।
चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार अंजली कुमारी, द्वितीय पुरस्कार अर्चना कुमारी तथा तृतीय पुरस्कार अंजनी कुमारी को दिया गया। वही लेख प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार पुष्पा कुमारी द्वितीय पुरस्कार निकिता कुमारी तथा तृतीय पुरस्कार ललिता सिंह को दिया गया। वही भाषण प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार रूरबा फातमा, द्वितीय पुरस्कार रुपारी वर्मा तथा तृतीय पुरस्कार गुंजा कुमारी को दिया गया।
मौके पर सहायक समाहर्ता सह प्रशिक्षु आईएएस श्री दिलीप प्रताप सिंह शेखावत के अलावा जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती नीता चौहान, महिला कॉलेज की प्राचार्या श्रीमती मोहिनी गुप्ता, संरक्षण पदाधिकारी बाल संरक्षण इकाई श्री केडी पासवान, तेजस्विनी परियोजना के जिला समन्वयक श्री गनौरी विश्वकर्मा, जिला समन्वयक जीशान अहमद एवम प्रकाश कुमार सहित बड़ी संख्या में बालिकाएं मौजूद थीं।
Comments
Post a Comment