पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
+917979886793
साइबर अपराध से जुड़े मामले को लेकर हैदराबाद पुलिस गुरुवार को जसीडीह थाना पहुंची।
हैदराबाद के एक व्यक्ति से साइबर अपराधियों ने बैंक अधिकारी बनकर बैंक खाते से लगभग 70 हजार का जसीडीह थाना के खिरौंधा निवासी पलटन चौधरी के बैंक खाते में स्थानांतरित कर दिया। घटना को लेकर पीड़ित ने हैदराबाद साइबर क्राइम ब्रांच में मामला दर्ज कराया। थाना कांड संख्या 566/19 के तहत दर्ज मामले की पड़ताल में पुलिस जुटी है। जांच के क्रम में पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपित जसीडीह थाना क्षेत्र का है। घटना को लेकर एसआई तिरूमलेश कुमार, कांस्टेबल अब्दुल करीम ने पूछताछ कर नोटिस देते हुए छोड दिया है।
Comments
Post a Comment