पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
साइबर से जुड़ा है मामला मान जांच में जुटी पुलिस
यदि आपके बैंक खाते में लाख-दो लाख नहीं, पूरे 10 करोड़ रुपये अचानक आ जाएं तो आपकी मानसिक स्थिति क्या होगी? मन में कैसे-कैसे ख्याल आएंगे? यदि यह रकम 'कौन बनेगा करोड़पति' जैसा क्वीज शो खेलकर जीता है तब तो आप उसे खर्च करने की प्लानिंग करेंगे लेकिन रकम घर बैठे आई हो तो डरना व दहशत में आना स्वभाविक है। ऐसा ही हुआ है बलिया जिले के रूकूनपुरा गांव की रहने वाली किशोरी सरोज के साथ।
इलाहाबाद बैंक की बांसडीह शाखा में उसके खाते में नौ करोड़ 99 लाख रुपये जमा होने की जानकारी मिली तो तो उसके व परिजनों के पैरों तले की जमीन खिसक गयी। परिवार हैरानी के साथ ही दहशत से भर गया। मां के साथ बैंक पहुंची किशोरी को रुपये आने की पुष्टि हुई तो बैंक व कोतवाली में तहरीर देकर मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की। इसे साइबर जालसाजों की करतूत मानते हुए पुलिस पड़ताल में जुट गई है।
केवल साक्षर है सरोज
रूकूनपुरा की 16 वर्षीय सरोज के पिता अहमदाबाद में किसी गैराज में काम करते हैं। मां देवान्ती के साथ कोतवाली आयी सरोज ने बताया कि वह पढ़ाई नहीं करती है तथा कभी स्कूल भी नहीं गयी है। वह किसी प्रकार सिर्फ अपना हस्ताक्षर बना पाती है। वह अपने हस्ताक्षर से ही बैंक में खाता खोली थी। अचानक ही खाते में 10 करोड़ रुपये आने से सरोज व उसका परिवार काफी डरे सहमे हैं।
Comments
Post a Comment