पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
फाइलेरिया उन्मूलन के तहत पलामू में 17 से 22 मई तक चलेगा एमडीए कार्यक्रम
लक्षित जनसंख्या को उम्र के अनुसार खिलायी जाएगी डीईसी एवं अल्बेण्डाजोल की खुराक
फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत पलामू जिले में 17 से 22 मई 2021 तक मांस ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम (एमडीए) चलाया जाएगा। कार्यक्रम की सफलता हेतु विभिन्न विभागों की सहभागिता एवं आमजनों का सहयोग आवश्यक है। यह बातें उपायुक्त श्री शशि रंजन ने कही। वे आज समाहरणालय सभागार में एमडीए कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन को लेकर नोडल पदाधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं बीपीएम के साथ बैठक कर रहे थे।
उपायुक्त ने कहा कि फाइलेरिया एक गंभीर बीमारी है, जिसकी वजह से प्रभावित व्यक्ति का हाथ पांव आदि प्रभावित अंग फूल जाते हैं। इससे बचाव हेतु उम्र के अनुसार डीईसी एवं अल्बेंडाजोल गोली का खुराक खिलाया जाना है। उन्होंने इसके सफल क्रियान्वयन हेतु सभी आंगनबाड़ी केंद्र, स्वास्थ्य केंद्र, स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, वार्ड कार्यालय एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों को बूथ के रूप में चिन्हित करते हुए दवा खिलाने का कार्यक्रम चलाए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि दवा खिलाए जाने संबंधी जानकारी लोगों तक पहुंचे, इसके लिए व्यापक प्रचार-प्रसार की आवश्यकता है। प्रचार-प्रसार व जागरूकता से ही कार्यक्रम सफल होगा और पलामू से फाइलेरिया उन्मूलन संभव हो सकेगा। उन्होंने आमजनों से भी कार्यक्रम के तहत डीईसी एवं अल्बेंडाजोल गोली की खुराक खाने की अपील की है।
एमडीए कार्यक्रम के तहत 1 वर्ष से कम उम्र के बच्चे, गर्भवती महिला एवं गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति को छोड़कर लक्षित जनसंख्या को उम्र के अनुसार डीईसी एवं अल्बेंडाजोल गोली की एकल खुराक खिलायी जाएगी। कार्यक्रम के दौरान प्रथम 3 दिन बूथ पर दवा का सेवन कराया जाएगा। इसके बाद लक्षित आबादी को घर- घर जाकर डीईसी एवं अल्बेंडाजोल गोली की एकल खुराक खिलायी जाएगी। 1 से 2 आयु वर्ग के बच्चों को डीईसी दवा की खुराक नहीं देना है। उन्हें अल्बेंडाजोल की आधि गोली पानी में मिलाकर देना है। साथ ही 2 से 5 आयु वर्ग के बच्चों को डीईसी दवा की एक गोली एवं अल्बेंडाजोल की एक गोली दिया जायेगा। 6 से 14 आयु वर्ग को डीईसी की 2 गोलियां एवं अल्बेंडाजोल की एक गोली दी जाएगी। साथ ही 15 वर्ष से अधिक के व्यक्तियों को डीईसी की तीन गोलियां एवं अल्बेंडाजोल की एक गोली खिलायी जाएगी।
बैठक में उपायुक्त श्री शशि रंजन के अलावा एडीए के नोडल पदाधिकारी डॉ. एमपी सिंह, डॉ.अनूप कुमार, डीपीएम स्वास्थ्य दीपक कुमार एवं सुख राम बाबू, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी नीता चौहान, जिला शिक्षा अधीक्षक मारिया गोरिया तिर्की के अलावा प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं बीपीएम उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment