पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
चंद्रेश कुमार मेहता
उंटारी रोड प्रतिनिधि
लाख कोशिशों के बाद भी सरकार भ्रष्टाचार रोकने में विफल रह रही है, मामला उंटारी रोड प्रखंड का है प्रखंड से भ्रष्टाचार के मामले लगातार आते रहते है परन्तु अधिकारी जांच के नाम पर बस टाइम फेंकते रहते है, ताजा मामला ब्लॉक कॉर्डिनेटर चंदन पासवान का है, जिसपर पहले से आवास योजना में पैसे उगाही के आरोप लगते रहे है, परंतु किसी अधिकारी में संज्ञान नहीं लिया, प्रखंड में पीएम आवास लाभुकों से चंदन और अनुज ऑपरेटर पैसे उगाही करते है जिसकी सिकायत लाभुकों ने क्षेत्रीय विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी से भी किया जिसपर विधायक ने बीडीओ को तत्काल संज्ञान लेने को आदेश दिया था, वहीं युवा कांग्रेस नेता रिंकू सिंह ने भी इनके खिलाफ पलामू उपयुक्त को आवेदन दिया और जांच कर उचित करवाई का मांग किया, मांगे पूरी नहीं होने पर रिंकू सिंह ने आत्मदाह की चेतावनी भी दिया है, इस संबंध में बीडीओ प्रभाकर ओझा ने बताया कि लाभुकों से मिलकर मैंने जांच किया तो दो लाभुकों ने पैसे मांगने की बात बताया है, परंतु किसी ने पैसे देने की बात नहीं बताई, ज्ञात हो कि विधायक के समीक्षा बैठक में ही बीडीओ और विधायक के समक्ष ही लाभुकों ने पीएम आवास में पैसे देने का आरोप अनुज ऑपरेटर पर लगाया था, परंतु बीडीओ के मिलीभगत से उक्त ऑपरेटर और कॉर्डिनेटर प्रखंड में अभी तक कार्यरत है और पैसे उगाही भी जम कर कर रहे हैविज्ञापन
Comments
Post a Comment