पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
पांकी विधानसभा क्षेत्र के धनुवंशी चौक बनखेता में "उज्जवल पब्लिक स्कूल" का आगाज हुआ।इस स्कूल का व्यवस्थापक पीन्टू कुमार सिंह नव प्रदेश पत्रकार है।इस स्कूल शुभारंभ कार्यक्रम को लेकर विभिन्न क्षेत्रों के दिग्गज व बुद्धिजीवी व्यक्ति,युवा नौजवान साथियों को भी आमंत्रित किया गया था।स्कूल उद्घाटन करने के पूर्व कार्यक्रम में आए अतिथिगण को एक-एक करके फूल-माला के साथ सम्मानित किया गया।मां सरस्वती पर पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्वलित कर स्कूल का किया गया शुभारंभ।पीन्टू कुमार को हार्दिक बधाई देते हुए डाँ वीरेंद्र कृष्ण रामबली उच्च विद्यालय कोनवाई,पांकी के प्रचार्या श्री शतानंन सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि पीन्टू जी के इस तरह के कार्य क्षेत्र व सोच से मैं बहुत खुश हूं,तथा क्षेत्र के लोग भी इनके कार्य क्षेत्र से खुशमय है।साथी कोनवाई पंंचायत के उपमुखिया पति रामबली सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा संचार माध्यम को लेकर पीन्टू जी के द्वारा जो स्कूल खोला गया है यह बहुत ही अच्छी भावना को प्रकट करता है।तथा कोनवाई पंंचायत के पूर्व मुखिया श्री वृजदेव सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में शुभ माना जाता है।शिक्षा से ही बहुत कुछ किया जा सकता है,शिक्षा से ही हमारे आने वाले पीढियों को बहुत दुर तक लेगा जा सकता है,अन्यथा नहीं,परिणामस्वरूप आज के युग में शिक्षा बहुत ही जरूरी है। स्कूल के उद्घाटन समारोह में समाजसेवी सह भाजयुमो तरहसी मंडल अध्यक्ष श्री कन्हाई लाल सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा जीवन में सबसे महत्वपूर्ण है,बहुत सा गांवों में स्कूल का अभाव के चलते हम सभी के बच्चे को अच्छी शिक्षा नहीं मिल रहा, आजकल इंग्लिश मीडियम शिक्षा हर कोई चाहता है लेकिन सरकारी स्कूलों में नहीं मिल पाता इसलिए प्राइवेट स्कूलों का होना जरूरी है जो बच्चे कोसों दूरी तय कर जाता है इंग्लिश मीडियम शिक्षा ग्रहण करने के लिए,वह शिक्षा अगर गांव में ही सुविधा मिल जाए तो बच्चे अच्छी शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं।बताते चलें कि स्कूल के संस्थापक पिंटू कुमार सिंह की विचार पत्रकारिता में सेवा देने के साथ-साथ शिक्षा को बढ़ावा देना और क्षेत्र की बच्चों बच्चियों की अच्छे भविष्य की कामना करने के उद्देश्य स्कूल को खोला गया ताकी हमारे क्षेत्र से हुनर बाज और अच्छे पद पर मेरे द्वारा बच्चे पढ़े लिखे और आगे बढ़े।मौके पर एम.के कॉलेज के प्राचार्य प्रेमचंद महतो,शतानंन सिंह,उज्जवल सिंह,पिंटु सर (संचालक),बिमल सिंह (शिक्षक) प्रसिद्ध सिंह,शंकर प्रसाद (पांकी पूर्वी मुखिया),वृजदेव सिंह(पूर्व मुखिया),रामबली सिंह(उपमुखिया पति),कन्हाई लाल सिंह उर्फ किशन बाबू,अजय कुमार सिंह,मुकेश कुमार सिंह,अनित सिंह,नारेंद्र सिंह,परिखन सिंह,योगिन्दर सिंह,मानकी सिंह,गिरेंद्र सिंह,नागमणि सिंह,संजय सिंह ,सौदागर सिंह,अरबिंद सिंह,बिहारी सिंह,लौरिक सिंह,साधु मांझी,कार्तिक कुमार,मानकी सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment