पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
गुपचुप तरीके से कुछ ही बैंकों ने दो दिन ही फार्म भरी
अयुब खान ने इस संबंध में बीडीओ और कृषि पदाधिकारी से मोबाइल पर बात की
झारखंड राज्य किसान सभा लातेहार ने उपायुक्त से की हस्तक्षेप की मांग
झारखंड राज्य किसान सभा लातेहार जिला अध्यक्ष अयुब खान ने एक प्रेस वक्तव्य जारी कर कहा है कि किसानों के कृषि कर्जमाफी का फार्म भरने में बैंकों द्वारा भेदभाव और मनमानी किया गया है, बैंक की कार्यप्रणाली से किसान भ्रमित हैैं, कर्ज माफी का फॉर्म नहीं भरे जाने की शिकायत किसानों की ओर से मिल रही है, *बैंक द्वारा कहा गया कि 20 दिसंबर तक ही फॉर्म भरने का समय था जो खत्म हो गया है*, *जो किसान वर्ष 2014 से 31 मार्च 2020 तक ऋण लिए हैं और उनके पास राशन कार्ड है वैसे कुछ किसानों को फोन कर बैंक बुलाकर उसकी ऋण माफी योजना में फॉर्म भरा गया है* जिसका खाता एनपीए में चला गया है उसका फार्म नहीं भरी गई, जिसके पास राशन कार्ड नहीं है वैसे किसानों का भी फार्म नहीं भरा गया, कुछ बैंकों में यह फार्म एक भी नहीं भरा गया है, ऋण माफी योजना का प्रचार प्रसार नहीं किए जाने से 95% किसान फॉर्म भरने से वंचित रह गए हैं, फार्म के साथ किसानों से राशनकार्ड, आधार कार्ड, केसीसी लोन का मुल पासबुक भी जमा करा लिया गया है, *बैंकों में शिर्फ दो दिन गुपचुप तरीके से फार्म भरा गया*, फार्म भरने के लिए कुछ किसानों को परेशान करने के बाद भी उसकी फार्म बैंकों ने नहीं ली, *मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार ने सरकार बनते ही किसानों का दो लाख रुपए तक का कर्ज माफ करने का वचन दिया था जो अबतक पूरा नहीं हुआ है*, सरकार बने एक वर्ष होने को है लेकिन किसानों से की गई वादा पूरा नहीं हुआ है, *2014 से 31 मार्च 2020 तक ऋण माफी की तिथि सरकार द्वारा तय किए जाने और उपर से ऋण माफी के लिए राशनकार्ड का होना अनिवार्य कर दिए जाने से किसानों मे भारी निराशा है*, *2014 से पहले किसानों ने अधिक ऋण लिए हैं, लेकिन सरकार 2014 से ऋण माफी मे किसानों को शामिल कर रही है, जबकि 2014 के बाद करीब 5% ही किसान ऋण लिए हैं, 2014 के पहले 95% किसानों के बीच ऋण वितरण किया गया है, बड़ी संख्या में ऋण माफी योजना से किसान बाहर हो रहे हैं, ऐसे में सभी किसानों को कर्ज से मुक्ति कैसे मिलेगी*, *ऋण माफी में सरकार किसानों को बांट रही है*, इससे किसानों मे कई भ्रांतियां उत्पंन्न हो गई हैं, *अयुब खान ने तिथि की बंदिशों को खत्म करने, वादा अनुसार सभी किसानों का दो लाख तक का कर्ज माफ करने, किसानों की सुविधा के लिए प्रचार प्रसार कर ऋण का फार्म बैंक के साथ साथ पंचायतों और अंचल कार्यालय तथा आनलाईन भरवाने की मांग मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरकार से की है*।
*अयुब खान ने इस संबंध में चंदवा बीडीओ अरविंद कुमार और प्रखंड कृषि पदाधिकारी रामनाथ यादव से मोबाइल पर बात की, किसानों की कर्जमाफी का फार्म भरे जाने की बाबत पर पुछे जाने पर बीडीओ तथा कृषि पदाधिकारी ने बताया कि इस संबंध में सरकार की ओर से कोई दिशा निर्देश अथवा कोई पत्र अबतक प्राप्त नहीं हुआ है*।
Comments
Post a Comment