पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
आत्महत्या की घटना दुर्भाग्यपूर्ण ,अनुभवशील एवं कर्तव्यनिष्ठ पदाधिकारी हैं पुलिस अधीक्षक- पूर्व सैनिक बृजेश शुक्ला
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
बीते दिनों जो नावा बाजार थाना परिसर में घटना घटी है उस घटना से मैं काफी मर्माहत हूं। एक युवा जांबाज एवं ईमानदार पदाधिकारी का असमय चले जाना पूरे पलामू को व्यथित कर रहा है । लेकिन जो घटना घटी है उस पर हम सबों को आत्मचिंतन करना चाहिए, की भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति ना हो।विज्ञापन
साथ ही साथ पलामू के कप्तान की कार्यशैली बीते दिनों में बेहद पारदर्शी एवं सराहनीय रही है । जिन्होंने अपराध एवं नक्सलवाद पर जिस तरह से नकेल कसा है, तथा पुलिस पब्लिक के बीच मैत्रीपूर्ण संबंध स्थापित किया है ।वह एक उदाहरण स्वरूप है। इस दुःखद घटना के पीछे क्या कारण है, यह तो जांच का विषय है। परन्तु नौकरी के दौरान स्थानांतरण ,पदोन्नति, निलंबन, योगदान एक सामान्य प्रक्रिया है। जिसे किसी भी अनहोनी से जोड़कर नहीं देखा जा सकता है। फिर भी एक जवान का यूं चले जाना मन को व्यथित कर रहा है। मैं पुलिस अवर निरीक्षक लालजी यादव के परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता हूं। भगवान पुण्यात्मा को श्री चरणों में स्थान दें।
जय हिंद, वंदे मातरम
Comments
Post a Comment