पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
हरला थाना क्षेत्र अंतर्गत कूलिंग पौंड में आज सुबह एक युवक ने कूदकर आत्महत्या कर लिया। मृतक की पहचान चास के सदर बाजार निवासी पवन सिंघल के 18 वर्षीय पुत्र हर्षित कुमार सिंघल के रूप में हो पाई है। परिजनों का कहना है कि मृतक पिछले कई दिनों से डिप्रेशन में था। मृतक आज सुबह अपने घर से नाश्ता कर अपनी स्कूटी लेकर निकला कुछ घंटे बाद सूचना मिली कि हर्षित कॉलिंग कुंड में कूद गया है। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर से बचाने का प्रयास किया परंतु असफल रहे। घटना के बाद लोगों ने इसकी सूचना संबंधित थाने को दी। सूचना मिलते हीं संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Comments
Post a Comment