पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
पलामू 8 मई: पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के शहर थाना क्षेत्र के सुदना में शनिवार की दोपहर एक युवक का शव उसके कमरे में फंदे से लटका बरामद किया गया. सूदना में चर्चित शंभू गेट ग्रील के पीछे शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. सूचना के बाद पुलिस और युवक के परिजन मौके पर पहुंचे. पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए शव को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर सदर अस्पताल में भेज दिया है.
युवक की पहचान सतबरवा के अंचलाधिकारी योगेश्वर सिंह के 26 वर्षीय पुत्र सुधीर कुमार के रूप में हुई है. घटना के समय सुदना स्थित घर में सुधीर के अलावा परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था. परिवार के लोग उसके मोबाइल नंबर पर लगातार संपर्क कर रहे थे. किसी तरह की बातचीत नहीं होने पर शनिवार की दोपहर उससे मिलने पहुंचे. परिजनों ने देखा कि सुधीर का शव उसके कमरे में फंदे से लटका हुआ है.
परिजनों के अनुसार सुधीर कुमार इंजीनियरिंग का छात्र था और पास आउट था. रांची में रहकर पढ़ाई करता था. गत गुरुवार को वह रांची से मेदिनीनगर आया था. मेदिनीनगर के जेलहाता में सुधीर की बहन रहती है. मेदिनीनगर आने पर सुधीर अपनी बहन से मिलने गया था. घर की चाभी लेकर सुदना स्थित अपने घर गया.विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को सुधीर को फोन कर उससे बात करने की कोशिश की गई तो उससे कोई संपर्क नहीं हो पाया. संदेह होने पर उसकी बहन सुदना पहुंची तो वहां का दृश्य देखकर अवाक रह गई. सूचना पर सुधीर की मां भी रोते बिलखते मौके पर पहुंची. शहर थाना की ओर से टीओपी 3 की पुलिस मौके पर पहुंची. परिजनों की उपस्थिति में शव को फंदे से नीचे उतारा गया.
परिजनों ने बताया कि सुधीर का रांची में किसी लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. सुधीर को प्रेम प्रसंग में धोखा मिला था. धोखे से सुधीर परेशान था आशंका है कि इसी कारण उसने आत्महत्या कर ली. परिजनों ने कहा कि इस मामले में मामला दर्ज कराया जाएगा. सुधीर का अपना घर लातेहार जिले के बरवाडीह थाना क्षेत्र के कुटमू में है. सुधीर अपने परिवार में सबसे बड़ा लड़का था. सुधीर दो भाई और तीन बहन होते हैं.
Comments
Post a Comment