पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
पलामू जिले के उंटारी रोड थाना अंतर्गत ग्राम जोगा के जरही टोला निवासी प्रयाग राम की पुत्री अनुराधा उर्फ अन्नु कुमारी उम्र लगभग 16 वर्ष ने गुरुवार की रात्रि में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली, अन्नू आठवीं कक्षा की छात्रा थी अन्नू के पिता प्रयाग राम जैप में कार्यरत हैं. ग्रामीणों के द्वारा इस घटना की सूचना उंटारी रोड थाना को दी गयी, घटना की जानकारी मिलते ही उंटारी थाना प्रभारी शिव कुमार अपने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली और परिजनों से पूछ ताछ की, पूछ ताछ के क्रम में मृतिका के माँ ने बताया कि घर में सिर्फ हम ( मां ) बेटी ही रहते है, गुरुवार की रात्रि हम छत पे सोए हुए थे, और अनुराधा नीचे कमरे मे सोई हुई थी. अनुराधा की मां सुबह जब छत से नीचे आयी तो अनुराधा अपने बिस्तर पर नहीं थी, जब मां ने बाकी के कमरों में देखा तो अनुराधा उर्फ अनु दूसरे कमरे में दुपट्टे से फांसी पर लटकी हुई मिली, अनुराधा की मां ने तत्काल दुपट्टे को काट कर अन्नू को नीचे उतर कर देखा तो अन्नू के बाएं हाथ पर कट का निशान भी है, उन्होंने कहा कि घर में किसी को भी कोई जानकारी नही है कि आखिर अन्नू ने ऐसा क्यों किया, ग्रामीणों ने बताया कि अन्नू के मां की दिमागी हालात ठीक नहीं है, इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी शिव कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टा तो आत्महत्या ही प्रतीत होता है, सच क्या है जांच के बाद ही पता चल पाएगा, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर सदर अस्पताल भेज दिया है। वही इस घटना के बाद पुलिस सभी बिंदुओं पर बारीकी से तहकीकात कर रही है,विज्ञापन
Comments
Post a Comment