पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर।
+917979886793
पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के अजलतुआ गांव निवासी 60 वर्षीय सोनू भुइयां ने कंकारी पंचायत के बारीमान उत्क्रमित माध्यमिक स्कूल के समीप बुधवार की सुबह में एक पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। चैनपुर पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भाई नेमा भुइयां ने पुलिस के समक्ष बताया गया कि मृतक के परिवार में कोई नहीं है उसकी मानसिक स्थिति खराब थी। करीब एक साल से बारीमान स्कूल प्रांगण में ही रहा करता था। बुधवार की सुबह में फांसी लगाकर आत्महत्या की सूचना मिली। कंकारी पंचायत मुखिया लखन चौधरी ने बताया कि मृतक सोनु भुइयां करीब एक साल से स्कूल प्रांगण के बरामदे में रहा करता था। आसपास घरो में मांग कर वह अपना जीवन बसर करता था। उसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। बुधवार की सुबह में स्कूल के समीप एक पेड़ से लटक कर आत्महत्या करने की खबर मिली बाद में उन्होंने घटनास्थल पर पहुंचकर इसकी सूचना चैनपुर पुलिस को दिया। चैनपुर थाना प्रभारी उदय कुमार गुप्ता ने बताया कि मृतक के भाई द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव मृतक के भाई नेमा भुइयां को सौंप दिया गया है।_
=============================
Comments
Post a Comment