पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
पाटन थाना के करर गांव निवासी 21 वर्षीय पूजा कुमारी ने छत से लटक कर जान दे दी पूजा कुमारी की शादी आज से 3 वर्ष पहले करर गांव के राकेश कुमार के साथ हुआ था प्रेम विवाह के रूप में शादी होने के बाद पति का व्यवहार बदल गया था। वह शादी के बाद प्रताड़ित महसूस कर रही थी ।बीती रात्रि रस्सी के सहारे फासी लगाकर अपनी इह लीला समाप्त कर ली। घटनास्थल पर पाटन थाना प्रभारी प्रकाश कुमार व ओ पी प्रभारी विनोद राम गांव पहुंच कर शव अपने कब्जे में लेने के बाद प्रारंभिक जांच पड़ताल के बाद अंत परीक्षण हेतु डालटेनगंज एम एम सी एच भेज दिया है। मामले की सघन जांच-पड़ताल थाना प्रभारी द्वारा प्रारंभ कर दी गई है। पाटन थाना पुलिस दिनो बिनदुओ हत्या या आत्म हत्या पर जांच कर रही है।विज्ञापन
Comments
Post a Comment