पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू धर्मेन्द्र कुमार सिंह मो.:- 8340727986 पलामू: पकरी पाटन क्षेत्र में उस समय शोक की लहर दौड़ गई जब एक दुखद खबर ने सबको स्तब्ध कर दिया। रोज़मर्रा की सामान्य दिनचर्या के बीच आई एक फोन कॉल ने कई दिलों को तोड़ दिया—युवा और मिलनसार स्वभाव के लिए पहचाने जाने वाले सानुज दुबे अब इस दुनिया में नहीं रहे। परिजनों और दोस्तों मनीष, आशुतोष, धर्मेन्द्र, के अनुसार, सानुज दुबे न सिर्फ एक अच्छे इंसान थे बल्कि सच्चे दोस्त और हर किसी के लिए सहारा भी थे। उनके चेहरे की मुस्कान और सहज स्वभाव ने उन्हें समाज में खास पहचान दिलाई थी। कठिन परिस्थितियों में भी दूसरों को हंसाना और उनका मनोबल बढ़ाना उनकी आदत में शामिल था। उनके करीबी मित्रों ने बताया कि सानुज के साथ बिताए गए पल—हंसी-मजाक, बातचीत और एक-दूसरे का साथ—अब सिर्फ यादों में रह गए हैं। अचानक हुए इस नुकसान ने सभी को गहरे सदमे में डाल दिया है। शाम के समय जब लोगों ने आसमान की ओर देखा, तो कई आंखें नम थीं। हर किसी के दिल में एक ही सवाल गूंज रहा था—इतना नेक दिल इंसान इतनी जल्दी क्यों चला गया? हालांकि, शोक में ...
डालटनगंज रेलवे स्टेशन से चोपन के बीच लंबी दूरी के विभिन्न एक्सप्रेस ट्रेनों अहमदाबाद एक्सप्रेस, टाटा-जम्मू तवी, शक्तिपूँज, पलामू एक्सप्रेस गाड़ीयों में अतिविशेष टिकट चेकिंग चलाया गया
पलामू समाचार केंद्र
प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड
दीपक तिवारी
+917979886793पलामू - डालटनगंज रेलवे स्टेशन से चोपन के बीच लंबी दूरी के विभिन्न एक्सप्रेस ट्रेनों अहमदाबाद एक्सप्रेस, टाटा-जम्मू तवी, शक्तिपूँज, पलामू एक्सप्रेस गाड़ीयों में अतिविशेष टिकट चेकिंग चलाया गया। सीआईटी बीएम पांडेय के नेतृत्व में चलाया गया विशेष चेकिंग अभियान में 291 बेटिकट यात्रियों को अनाधिकृत रूप से यात्रा करने के जुर्म में पकड़ा गया। पकड़े गए यात्रियों से राजस्व 1 लाख 77 हजार 740 रुपये बतौर जुर्माना वसूला गया। सीआईटी बीएम पांडेय ने बताया कि विशेष चेकिंग अभियान के सभी ऊर्जावान साथियों के अथक प्रयास से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। लोग जागरूक भी हो रहे है। ज्यादातर यात्री टिकट लेकर यात्रा कर रहे हैं यह बहुत अच्छी बात है। आलाधिकारियों के दिशा निर्देश पर मध्यरात्रि लंबी दूरी के विभिन्न एक्सप्रेस ट्रेनों में गहनता से जांच की गई। जिसमें इतनी बड़ी सफलता हाथ लगी। विशेष चेकिंग अभियान में टीटीई कुमार अजय, भरतलाल, दिलीप कुमार, रविन्द्र कुमार दुबे, शशिकांत, बैकुंठ यादव, के अलावे आरपीएफ के कई जवान शामिल थे।
Comments
Post a Comment