पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू धर्मेन्द्र कुमार सिंह मो.:- 8340727986 पलामू: पकरी पाटन क्षेत्र में उस समय शोक की लहर दौड़ गई जब एक दुखद खबर ने सबको स्तब्ध कर दिया। रोज़मर्रा की सामान्य दिनचर्या के बीच आई एक फोन कॉल ने कई दिलों को तोड़ दिया—युवा और मिलनसार स्वभाव के लिए पहचाने जाने वाले सानुज दुबे अब इस दुनिया में नहीं रहे। परिजनों और दोस्तों मनीष, आशुतोष, धर्मेन्द्र, के अनुसार, सानुज दुबे न सिर्फ एक अच्छे इंसान थे बल्कि सच्चे दोस्त और हर किसी के लिए सहारा भी थे। उनके चेहरे की मुस्कान और सहज स्वभाव ने उन्हें समाज में खास पहचान दिलाई थी। कठिन परिस्थितियों में भी दूसरों को हंसाना और उनका मनोबल बढ़ाना उनकी आदत में शामिल था। उनके करीबी मित्रों ने बताया कि सानुज के साथ बिताए गए पल—हंसी-मजाक, बातचीत और एक-दूसरे का साथ—अब सिर्फ यादों में रह गए हैं। अचानक हुए इस नुकसान ने सभी को गहरे सदमे में डाल दिया है। शाम के समय जब लोगों ने आसमान की ओर देखा, तो कई आंखें नम थीं। हर किसी के दिल में एक ही सवाल गूंज रहा था—इतना नेक दिल इंसान इतनी जल्दी क्यों चला गया? हालांकि, शोक में ...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
+917979886793
हर हाल में अवैध खनन रोके:डीसी
अवैध खनन करनेवालों पर प्राथमिकी दर्ज कर भेजे जेल: डीसी
जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्री शशि रंजन की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला टास्क फोर्स खनन समिति की बैठक हुई।
समाहरणालय के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में जिला खनन पदाधिकारी संजीव कुमार ने अवैध
खनन पर कार्रवाई का प्रतिवेदन उपलब्ध कराया।इस दौरान उन्होंने बताया कि पिछले तीन महीने में अबतक पत्थर के अवैध माइनिंग कर रहे 07 क्रशरों को ध्वस्त किया गया है वहीं इनके संचालकों के विरूद्ध प्राथमिकी भी दर्ज की गयी है।
बालू का अवैध माइनिंग कर रहे 72 लोगो के खिलाफ एफआईआर दर्ज
जिले में बालू के अवैध माइनिंग के खिलाफ कि गई कार्रवाई की जानकारी देते हुए जिला खनन पदाधिकारी ने बताया कि 11 जनवरी से लेकर अबतक बालू के अवैध माइनिंग कर रहे 72 लोगो पर एफआईआर दर्ज की गई है।वहीं 41 वाहनों को भी जब्त किया गया है।
इस दौरान डीसी ने टास्क फोर्स के द्वारा पूर्व में किए गए कार्यों की समीक्षा की।
समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों नियमित रूप से बालू का स्टॉक वेरिफिकेशन करने का निदेश दिया।उन्होंने कहा कि बालू की ढुलाई ट्रेक्टर से ही करवाना सुनिश्चित करें।उन्होंने हाइवा या बड़ी गाड़ियों से बालू के परिवहन पर पूर्ण रूप से रोक लगाने की बात कही।
उन्होंने बिना डीलर लाइसेंस के संचालित क्रशरों पर करवाई करने का निर्देश दिया।
इसके अलावे उपायुक्त ने सभी अनुमंडल पदाधिकारी को उनके क्षेत्र में संचालित अवैध माइनिंग के खिलाफ स्पेशल टास्क फोर्स का गठन कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।उन्होंने बिना सीटीआई और लाइसेंस प्राप्त किए जिले में संचालित क्रेशर को सील करने का भी निर्देश दिया। जिससे जिले में अवैध खनन के साथ-साथ प्रदूषण पर भी नियंत्रण किया जा सके।उन्होंने जिला खनन पदाधिकारी एवं सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को आपस में समन्वय बनाकर अवैध माइनिंग के विरुद्ध छापामारी करने कि बात कही।
बैठक में ये रहे मौजूद
बैठक में उपायुक्त श्री रंजन के अलावा अपर समाहर्ता सुरजीत कुमार सिंह, सदर अनुमंडल पदाधिकारी अजय सिंह बड़ाइक,छतरपुर अनुमंडल पदाधिकारी एनके गुप्ता,हुसैनाबाद अनुमंडल पदाधिकारी कमलेश्वर नारायण,विश्रामपुर एसडीपीओ सुरजीत कुमार,जिला खनन पदाधिकारी संजीव कुमार वन एवं प्रदूषण विभाग के कर्मी उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment