पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू धर्मेन्द्र कुमार सिंह मो.:- 8340727986 पलामू: पकरी पाटन क्षेत्र में उस समय शोक की लहर दौड़ गई जब एक दुखद खबर ने सबको स्तब्ध कर दिया। रोज़मर्रा की सामान्य दिनचर्या के बीच आई एक फोन कॉल ने कई दिलों को तोड़ दिया—युवा और मिलनसार स्वभाव के लिए पहचाने जाने वाले सानुज दुबे अब इस दुनिया में नहीं रहे। परिजनों और दोस्तों मनीष, आशुतोष, धर्मेन्द्र, के अनुसार, सानुज दुबे न सिर्फ एक अच्छे इंसान थे बल्कि सच्चे दोस्त और हर किसी के लिए सहारा भी थे। उनके चेहरे की मुस्कान और सहज स्वभाव ने उन्हें समाज में खास पहचान दिलाई थी। कठिन परिस्थितियों में भी दूसरों को हंसाना और उनका मनोबल बढ़ाना उनकी आदत में शामिल था। उनके करीबी मित्रों ने बताया कि सानुज के साथ बिताए गए पल—हंसी-मजाक, बातचीत और एक-दूसरे का साथ—अब सिर्फ यादों में रह गए हैं। अचानक हुए इस नुकसान ने सभी को गहरे सदमे में डाल दिया है। शाम के समय जब लोगों ने आसमान की ओर देखा, तो कई आंखें नम थीं। हर किसी के दिल में एक ही सवाल गूंज रहा था—इतना नेक दिल इंसान इतनी जल्दी क्यों चला गया? हालांकि, शोक में ...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
बस्ती बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले चलाए जा रहे आंदोलन के क्रम में आज चंद्रशेखर आजाद की शहादत दिवस के अवसर पर स्थानीय मित्र मंडल मैदान में एक फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया जिसमें आरएफसी 11 स्टार क्लब न्यू कॉलोनी सरना समिति अरगोडा फुटबॉल क्लब एसबीएससी ध्रुवा शखुआ बागन जे एफ सी फुटबॉल क्लब जगन्नाथपुर की टीमों ने हिस्सा लिया फाइनल मैच आरएफसी 11 स्टार एवं सरना समिति और घोड़ा फुटबॉल क्लब के बीच में खेला गया जिसमें 1-0 से 11 स्टार क्लब विजई प्राप्त किया 11 स्टार के खिलाड़ी मैन ऑफ द मैच गोलू कुमार द मैन ऑफ द सीरीज विनय तिर्की तथा बेस्ट गोलकीपर का सरना समिति फुटबॉल क्लब और अरगोड़ा के अजय को दिया गया।इसके पूर्व चंद्रशेखर आजाद के तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया ।माल्यार्पण करने वालों में बस्ती बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक मिंटू पासवान ऑल इंडिया अधिकार सुरक्षा कमेटी के रांची जिला के प्रभारी स्वरूप कुमार दिलीप कुमार महतो, सोमनाथ नायक, शिबू नायक गुल्लू नायक सोनू आदि कई लोगों ने माल्यार्पण किया।
इस अवसर पर समिति के संयोजक ने कहा है कि यह एक राष्ट्रीय धरोहर है ।इसे बचाने के लिए हम लोग अंतिम दम तक लड़ेंगे जिस प्रकार चंद्रशेखर आजाद ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया ।उस से प्रेरणा लेते हुए हमें इस मैदान को बचाना इस अवसर पर सभी टीमों के खिलाड़ी कोच व आसपास के लोग उपस्थित थे ।
भवदीय
मिंटू पासवान
संयोजक
बस्ती बचाओ संघर्ष समिति
Comments
Post a Comment