पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू धर्मेन्द्र कुमार सिंह मो.:- 8340727986 पलामू: पकरी पाटन क्षेत्र में उस समय शोक की लहर दौड़ गई जब एक दुखद खबर ने सबको स्तब्ध कर दिया। रोज़मर्रा की सामान्य दिनचर्या के बीच आई एक फोन कॉल ने कई दिलों को तोड़ दिया—युवा और मिलनसार स्वभाव के लिए पहचाने जाने वाले सानुज दुबे अब इस दुनिया में नहीं रहे। परिजनों और दोस्तों मनीष, आशुतोष, धर्मेन्द्र, के अनुसार, सानुज दुबे न सिर्फ एक अच्छे इंसान थे बल्कि सच्चे दोस्त और हर किसी के लिए सहारा भी थे। उनके चेहरे की मुस्कान और सहज स्वभाव ने उन्हें समाज में खास पहचान दिलाई थी। कठिन परिस्थितियों में भी दूसरों को हंसाना और उनका मनोबल बढ़ाना उनकी आदत में शामिल था। उनके करीबी मित्रों ने बताया कि सानुज के साथ बिताए गए पल—हंसी-मजाक, बातचीत और एक-दूसरे का साथ—अब सिर्फ यादों में रह गए हैं। अचानक हुए इस नुकसान ने सभी को गहरे सदमे में डाल दिया है। शाम के समय जब लोगों ने आसमान की ओर देखा, तो कई आंखें नम थीं। हर किसी के दिल में एक ही सवाल गूंज रहा था—इतना नेक दिल इंसान इतनी जल्दी क्यों चला गया? हालांकि, शोक में ...
नौडीहा प्रखंड मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सांसद व पलामू भाजपा नेता मनोज कुमार व विधायक श्रीमति पुष्पा देवी ने पारिवारिक लाभ योजना व वृद्धापेंशन से सम्बंधित लाभुकों को स्वीकृति पत्र सौंपा
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
+917979886793
आज नौडीहा प्रखंड मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सांसद व पलामू भाजपा नेता मनोज कुमार व विधायक श्रीमति पुष्पा देवी ने पारिवारिक लाभ योजना व वृद्धापेंशन से सम्बंधित लाभुकों को स्वीकृति पत्र सौंपा।
विधायक श्रीमति पुष्पा देवी ने इस मौके पर अधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि जो भी जरूरतमंद इन योजनाओं के लाभ उठाने लायक है उन्हें जल्द से जल्द इन योजनाओं से जोड़ा जाए।
इसी दौरान कृषि विभाग द्वारा आयोजित किसान प्रयोग शाला में पूर्व सांसद मनोज कुमार व विधायक श्रीमति पुष्पा देवी शामिल हुई। इस प्रयोगशाला में किसानों को किटनाशक व आधुनिक कृषि की जानकारी भी दी गई। पूर्व सांसद मनोज कुमार ने कहा कि कृषि अब अब पूर्ण रूप से विज्ञान व तकनीक पर आधारित हो गई है और किसानों को अब सीखना होगा ताकि वो आत्मनिर्भर हो सके।
कार्यक्रम के अंत मे पूर्व सांसद मनोज कुमार व विधायक श्रीमति पुष्पा देवी ने सरकारी अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दरम्यान आम लोगो से भी पूछा गया कि चिकित्सकीय प्रक्रिया में किस तरह की समस्या आम जनता के सामने आ रही है। वही चिकित्सको से भी बातचीत की गई कि सुविधाओ को आम जनता तक सही तरीके से कैसे पहुँचाया जाए।
विधायक श्रीमती पुष्पा देवी ने आम जनता और किसानों को आश्वस्त किया कि मूलभूत सुविधाओं में किसी भी तरह की कमी को बर्दाश्त नही किया जाएगा।
इस मौके पर प्रखंड के सभी कार्यकर्ता,अधिकारीगण , मीडिया बंधु और ग्रामीण मौजूद थे।
पूर्व सांसद व पलामू भाजपा नेता मनोज कुमार व विधायक श्रीमति पुष्पा देवी ने सबको धन्यवाद अर्पित किया।
Comments
Post a Comment