पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
दरोगा लालजी यादव की आत्महत्या मामले को पलामू चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों ने दुखदाई बताया है। साथ ही इस दुःखद घटना में परिवार के साथ खड़े रहने की बात कही है। यह भी कहा है कि इस मामले में जिस प्रकार से प्रशासनिक पदाधिकारी पुलिस अधीक्षक, एसडीपीओ और डीटीओ को जिम्मेवार ठहराया जा रहा है, यह बिल्कुल गलत है।
चेंबर के अध्यक्ष दुर्गा जौहरी, ललन कुमार सिन्हा, सुधीर कुमार पांडे, प्रभात कुमार गुप्ता, कमल कुमार गुप्ता, प्रदीप जयसवाल, सतीश कुमार तिवारी, सतीश पांडे, हरिशंकर सिंह आदि ने एक संयुक्त प्रेस बयान में कहा कि पुलिस अधीक्षक ने लगभग 6 माह के कालखंड में जिस प्रकार से शहर और जिले में व्यवसायियों के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाया है, यह बहुत वर्षों के बाद इस जिले में देखा गया है। लॉकर कांड, सीमेंट व्यवसायी से ठगी का मामला, मर्डर कांड का उद्भेदन सहित व्यवसायियों के साथ चोरी की घटना हो या फिर डकैती की। या फिर मारपीट का मामला। सभी का उद्भेदन पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में किया गया है।विज्ञापन
साथ ही मेदिनीनगर शहर को जाम से मुक्त करने के लिए उनके निर्देश में शहर थाना प्रभारी और यातायात प्रभारी ने मिलकर कार्य किया है। सारे मामलों को देखने से प्रतीत होता है कि पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा का व्यवसायियों के प्रति अच्छी सोच है। दरोगा लालजी यादव की घटना निश्चित तौर पर मार्मिक है। एक अभिभावक की तरह एसपी को अधिकार मिला है कि गलती करने पर अपने पुत्र की तरह अपने कनीय पुलिस कर्मियों को सरकारी तंत्र में दंडित करें। लालजी के साथ ही ऐसी ही कार्रवाई की गयी थी, लेकिन उनकी आत्महत्या को इस कार्रवाई से जोड़कर देखा जा रहा है, जो कही से भी न्यायोचित नहीं है। जबतक जांच में स्पष्ट ना हो जाए, तबतक सीनियर अधिकारियों पर आरोप लगाना कही से भी उचित नहीं है।
पलामू चेंबर ऑफ कॉमर्स सरकार से भी मांग करती है कि इसमें दूध का दूध और पानी का पानी करके मामले को जल्द स्पष्ट कराया जाए, ताकि एक अच्छे और ईमानदार अफसर को प्रोत्साहना मिल सके।
Comments
Post a Comment