Skip to main content

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

रिम्स के रक्तवीर डॉ चंद्रभूषण को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार!

 पलामू समाचार केंद्र
 दीपक तिवारी
+917979886793
 दिनांक 20/12/2020 को  विधानसभा धुर्वा में  पुलिस पब्लिक रिपोर्टर  के द्वारा नौवां राष्ट्रीय सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्री सत्यानंद भोक्ता (श्रम मंत्री झारखंड सरकार), सांसद श्री संजय सेठ, श्री सी. पी. सिंह, पूर्व आई. जी.  श्री सुबोध प्रसाद  की उपस्थिति में देशभर से चयनित ऐसे लोगों को सम्मानित किया गया जिन्होंने समाज  के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य किया!
एक ऐसे ही योद्धा डॉ चंद्रभूषण  जिन्होंने रक्तदान एवं  प्लास्मा दान  के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया और कोरोना में भी आगे आकर समाज के लिए कार्य किया है, इन्होने एक टीम बनाकर लोगों की मदद की है और झारखंड में उत्कृष्ट स्वास्थ्य के लिए इनकी संस्था निरंतर प्रयत्नशील है!
टीम प्रन्यास के संस्थापक डॉ चन्द्र भूषण ने यह सम्मान के लिए अपनी पूरी संस्था,  अपने गुरूजनों, अपने   सहपाठियों, अपनी माता-पिता एवं पूरे रिम्स को धन्यवाद अदा किया है!!

Comments