पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
+917979886793
प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन झारखंड का चौथा स्थापना दिवस मेदिनीनगर के अग्रसेन भवन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रदेश अध्यक्ष अविनाश देव, एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अविनाश वर्मा एवं संरक्षक सदस्य चरण सिंह के साथ-साथ सभी सदस्यों ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष अविनाश देव एवं संचालन नंद किशोर भारती ने की। मौके पर एसोसिएशन अध्यक्ष अविनाश देव ने कहा कि कोरोना काल में भी निजी विद्यालय अपने दायित्वों का निर्वहन इमानदारी पूर्वक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के कारण सबसे पहले विद्यालय बंद हुआ और अब सरकार की मंशा है कि लॉकडाउन के बाद भी विद्यालय ही सबसे विलंब से खोली जाए। परंतु सरकार को यह समझना होगा कि देश व समाज निर्माण में अहम भूमिका निभा रहे निजी विद्यालयों की भूमिका की अनदेखी न की जाए। श्री देव ने एसोसिएशन के सभी सदस्यों को चौथे स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन निजी विद्यालयों की भलाई के लिए हमेशा से कार्य करता रहा है और आगे भी इस कार्य को करते रहेगा। स्कूल एसोसिएशन निजी विद्यालयों के खिलाफ सरकार की दमनकारी नीतियों का हमेशा से विरोध करता रहेगा। उन्होंने कहा कि निजी विद्यालय हमेशा से समाज निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाई है। एसोसिएशन हमेशा छात्र-छात्राओं के सर्वागीण व्यक्तित्व विकास कर समाज निर्माण में अहम भूमिका निभाई है। मौके पर प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अविनाश वर्मा ने कहा कि प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन आपने स्थापना काल से आज तक विद्यालयों की भलाई के लिए बहुत बढ़ चढ़कर कार्य की है और मुझे पूरी उम्मीद है कि आगे भी एसोसिएशन इस परंपरा को जारी रखेगी।पूर्व अध्यक्ष श्री वर्मा ने कहा कि पलामू में एसोसिएशन के गठन के पूर्व बहुत सारे तथाकथित लोग निजी विद्यालयों के खिलाफ बोलने का काम करते थे समय-समय पर निजी विद्यालयों की भर्त्सना कर इनकी मनोबल को गिराने का काम करते थे परंतु जब से एसोसिएशन की गठन हुई है ऐसे लोग लोगों का जवाब एसोसिएशन देने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि निजी विद्यालय संचालक कल भी एक थे आज भी एक हैं और आगे भी एक साथ रहकर प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन से जुड़े हुए तमाम सदस्यों के सुख दुख में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करते रहेंगे। मौके पर उपस्थित संरक्षक सदस्य सिया चरण सिंह ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी निजी विद्यालय शिक्षण कार्य में तन मन धन के साथ लगे हुए हैं एवं कार्य कर रहे हैं। निजी विद्यालय इसको रोना सुनकर से उभरते हुए अवश्य अपने पूर्व की भांति कार्य कर पाएंगे ऐसी मुझे उम्मीद है। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन जल्द ही छात्र छात्राओं के सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास के लिए अंतर विद्यालय प्रतियोगिता कर बच्चों के अंदर छिपी हुई प्रतिभा को उभारने के काम करें और एसोसिएशन से जुड़े हुए सभी पदाधिकारी इस तरह के प्रतियोगिता कराने के लिए एकजुट होकर काम करें। मौके पर सचिव गिरीश कुमार एवं कोषाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने भी कहा कि एसोसिएशन अपने उद्देश्य की पूर्ति हेतु तन मन धन के साथ काम करेगा और अवश्य निजी विद्यालयों के समस्याओं को सरकार एवं पदाधिकारियों तक पहुंचाने का काम करेगा एवं समस्याओं के निराकरण में हमेशा तत्पर होकर कार्य करते रहेगा। मौके पर एसोसिएशन सदस्य
वीरेंद्र दुबे,मिथिलेश शुक्ला, जनेश्वर सिंह, रामा कांत मेहता, रामा शंकर उपाध्याय, अजमल खान, भुट्टो, महिपाल कुमार सिंह, बबलू कुमार गुप्ता, रामाकांत मेहता, अमित कुमार सिंह, सतीश कुमार अग्रवाल, अरुण कुमार वर्मा, सचिन कुमार सिंह, सन्नू सिद्धकी, चंद्र भूषण सिन्हा, आफताब आलम, एके झा, सुमित कुमार, विनोद कुमार, सनी सक्सेना, राहुल सिंह, रंजन कुमार ,वीरेंद्र प्रसाद आदि लोग उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment