पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
+917979886793
नामकुम थाना क्षेत्र के कवाली निवासी बीएसएफ जवान रायमुंडी लकड़ा (55)की इलाज के दौरान राजस्थान के रायसिंह नगर में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए. शनिवार की रात उनका पार्थिव शरीर विमान से रांची एयरपोर्ट पहुंचा जिसके बाद देर रात उनके पैतृक गांव कवाली में अंतिम संस्कार किया गया. शहीद के बड़े भाई अंथोनी लकड़ा ने बताया कि 13 नवंबर की सुबह बीएसएफ कैंप से फोन आया और बताया कि रायमुंडी की ड्यूटी के दौरान तबीयत ख़राब हो गई है . जिसके बाद परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई . दिल्ली बीएसएफ कैंप में कार्यरत चचेरे भाई के माध्यम से पता चला कि ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगड़ने से भाई की मृत्यु हो गई.14 नवंबर की शाम सात बजे विमान से लेकर एएसआई जी पी बेसरा रांची एयरपोर्ट पहुंचे, वहां से लगभग 9 बजे तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर कवाली लाया गया . घर के समीप स्थित कब्रिस्तान में अंतिम संस्कार किया गया. अंतिम संस्कार से पूर्व हजारीबाग स्थित बीएसएफ कैंप से आएं जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर एवं सलामी दी, अंतिम संस्कार में स्थानीय विधायक राजेश कच्छप, नामकुम पुलिस व रिस्तेदार शामिल हुए . दिसंबर में आने की बात कहकर फरवरी में गए थे ड्यूटी परिजनों ने बताया कि रायमुंडी फरवरी में ही ड्यूटी पर गए थे . उन्होंने दिसंबर में छुट्टी पर आने की बात कही थी परन्तु नहीं आए बल्कि उनका शव आया . चार भाईयों में सबसे छोटे थे रायमुंडी शहीद रायमुंडी भाईयों में सबसे छोटे थे. सबसे बड़े भाई लोरेंस रुण्डा सेना से सेवानिवृत्त है, दुसरे नंबर पर जोहन लकड़ा खेती बाड़ी करते हैं, तीसरे स्थान पर अंथोनी लकड़ा गुमला जिले में फोरेस्टर है . वहीं उनके अश्विन पूजन लकड़ा एवं अविनाश लकड़ा दो बेटे हैं . बड़े बेटे अश्विन ने कहा कि मौका मिलेगा तो पापा की तरह बीएसएफ में जाकर देश सेवा करुंगा।
Comments
Post a Comment