पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
उपायुक्त,पलामू श्री शशि रंजन ने आपूर्ति विभाग के पदाधिकारियों से कहा कि झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के कार्यान्वयन की तैयारी में पूरी तत्परता बरतें
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
उपायुक्त,पलामू श्री शशि रंजन ने आपूर्ति विभाग के पदाधिकारियों से कहा कि झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के कार्यान्वयन की तैयारी में पूरी तत्परता बरतें।उन्होंने कहा कि वर्तमान में जिले में ऐसे कई लाभुक हैं जो अधिनियम के अंतर्गत आच्छादित होने के लिए पात्रता रखते हैं किन्तु राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम अंतर्गत रिक्तियां नहीं होने के कारण उन्हें आच्छादित करना संभव नहीं हो पा रहा।इस प्रकार लाभुक पात्रता रखने के बावजूद भी खाद्यान्न के लाभ से वंचित है।ऐसे में ज्यादा से ज्यादा लाभुकों को इसका लाभ दिलाने के लिए झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के तहत इन्हें इसका लाभ दिलाया जाएगा।लाभुक के चयन के लिए कुछ मानक तय किए गए हैं जिनके आधार पर लाभुकों का चयन किया जाएगा।वे आज समाहरणालय के सभाकक्ष में आपूर्ति विभाग के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे ।
आधार सीडिंग कार्य में तेजी लाने का निर्देश
इसके साथ ही उपायुक्त ने सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को आधार सीडिंग में तेजी लाते हुए एंट्री करने का कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करने की बात कही।इसके अलावा बैठक में वन नेशन- वन राशन कार्ड, सस्पेंडेड राशन डीलर, दाल भात योजना समेत अन्य मामलों पर भी चर्चा की गई।
खाद्य सुरक्षा योजना के तहत सभी लाभुकों को लाभान्वित करना सुनिश्चित करें: उपायुक्त
बैठक में उपायुक्त ने सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि खाद्य सुरक्षा योजना के तहत कोई भी लाभुक वंचित ना हो इसका विशेष ख्याल रखे।उन्होंने कहा कि अपने संबंधित प्रखंडों में व्यापक प्रचार-प्रसार कराना सुनिश्चित करें ताकि लोगों को इस योजना बारे में पूरी जानकारी मिल सके।उन्होंने कहा कि ऑफलाइन एवं ऑनलाइन दोनों ही मोड में आवेदन लिए जाएंगे जिसे देखते हुए उपायुक्त ने जिला आपुर्ति पदाधिकारी को आवश्यकता अनुसार संबंधित प्रखंड में अतिरिक्त कंप्यूटर ऑपरेटर की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया ताकि ऑफलाइन मोड में प्राप्त हो रहे आवेदन को ऑनलाइन एंट्री कराया जा सके।
बैठक में उपायुक्त के अलावा जिला आपूर्ति पदाधिकारी अमित प्रकाश, जिले के विभिन्न प्रखंडों के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ,एमओ,व आदि उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment