पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
बबलू कुमार गुप्ता
नावाबाजार प्रतिनिधि
रबदा शिविर में ऑन स्पोर्ट्स 16 विभागों के ग्रामीणो के मिला लाभ
शिविर के माध्यम से 16 विभागों का स्टॉल लगाकर ऑन स्पोर्ट्स ग्रामीणो को दिया गया लाभ:बीडीओ
नावा बाजार प्रखड के रबदा पंचायत सचिवालय मे सोमवार को सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर लगाया गया ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रंखड प्रमुख रविंद्र पासवान,बीडीओ राकेश श्रीवास्तव,जिला पार्षद अनुज राम, जे के एम केंद्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु,मुखिया विरेंद्र राम, बसपा जिला अध्यक्ष संतोष प्रसाद गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया गया । शिविर में विभिन्न 16 विभाग के स्टॉल लगाया गया था। शिविर में उपस्थित ग्रामीणों ने सभी विभागों के ऑन स्पॉट्स लाभ ले रहे थे ।
जहां कार्यक्रम के संचालन कृषि पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने किया ।
उक्त मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत श्रेत्र के सभी पंचायतों में शिविर पंचायत स्तरीय लगाई जा रही है । ताकि शिविर के माध्यम से अधिक से अधिक लोग जागरूक हो कर शिविर के लाभ ले । वही शिविर में सभी विभागों के ऑन स्पोर्ट्स ग्रामीणों को लाभ मिल रहा है ।विज्ञापन
जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना,मनरेगा योजना,ईश्रम कार्ड, खाद आपूर्ति विभाग के द्वारा नया राशन कार्ड मे नाम जोड़वाने और सक्षम लोगों के नाम हटवाने की प्रक्रिया तेजी से स्टॉल पर चल रही हैं, वही शिविर में कोविड-19 वैक्सीनेशन में 60 लोगों ने डोज लिया। और राजस्व विभाग के द्वारा भी सभी कार्य तेजी से निपटारा किया जा रहा है । इसके अलावा 15 वें वित्त के साथ JSLPS महिला समूह एंव ग्रामीण बैंक के द्वारा भी जो समस्य
Comments
Post a Comment