पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
आपके अधिकार,आपकी सरकार,आपके द्वार कार्यक्रम के तहत लगाने वाले शिविर का आज समापन हो गया.इसके तहत आज अंतिम दिन जिले के पाटन के लोइंगा,मनातू के डुमरी,तरहंसी के गोइंदी,नीलांबर-पीतांबरपुर के डबरा,सतबरवा के बकोरिया,एवं पांकी के केकरगढ़ पंचयात में शिविर का आयोजन किया गया.पूर्व की तरह ही आज भी विभिन्न पंचायतों में लगे शिविरों में विभिन्न योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया गया.किसी को जॉब कार्ड तो किसी का ऑन स्पॉट पेंशन निर्गत किया गया.वहीं बड़ी संख्या में श्रमिकों ने अपना निबंधन कराया. सभी शिविर में लोगों को कोरोना का टीका दिया गया एवं स्वास्थ्य की भी जांच की गयी.
जिले में 27 दिसंबर तक कुल 324 शिविरों का किया गया आयोजन
आपके अधिकार,आपकी सरकार,आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जिले में 27 दिसंबर तक कुल 324 शिविर लगाए गए.इस दौरान इन शिविरों में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 243333 आवेदन प्राप्त किये गये जिसमें से 128456 आवेदनों का निष्पादन भी कर दिया गया.वहीं विभिन्न त्रुटियों के कारण 3969 आवेदन रिजेक्ट भी किये गये.इसी तरह 110908 आवेदन प्रक्रियाधीन है.विज्ञापन
Comments
Post a Comment