पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
"आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार"कार्यक्रम के तहत गुरुवार को पाटन प्रखंड के पाल्हेकला पंचायत में कार्यक्रम का आयोजन किया गया.शिविर में पाटन बीडीओ मनोज तिवारी के साथ सभी विभाग के अधिकारी मौजूद थे.राज्य सरकार लोगों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आसानी से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन करवा रही हैं.इसमें कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजनों को दी जा रही है.साथ ही लंबित मामलों से संबंधित आवेदन लिये जा रहे है तथा उनका निष्पादन भी किया जा रहा है.बीडीओ ने कहा कि राज्य सरकार लोगों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए पाटन ब्लॉक के हर पंचायत मुख्यालय में "आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार" कार्यक्रम का आयोजन कर रही है.लोग अपनी समस्याओं का निष्पादन शिविर के माध्यम से कर सकते हैं.आज के कार्यक्रम में पेंशन,कृषि,जाति,आय,निवास, ई-श्रम,स्वास्थ्य,जमीन,राशन सहित अन्य स्टाल लगाए गये थे.मौके पर बीडीओ,जनप्रतिनिधि सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे.इस दौरान पाल्हेकला में लगाये गये शिविर में 14 लाभार्थियों के बीच कंबल का वितरण किया गया.शिविर में 63 लोगों ने जॉब कार्ड रजिस्ट्रेशन हेतु आवेदन दिया.वहीं 60 से अधिक लोगों को कोरोना का टीका भी लगाया गया.इसी तरह विभिन्न विभागों से कुल 572 आवेदन आये जिसमें ऑन स्पॉट 41 का निष्पादन कर दिया गया.
Comments
Post a Comment