पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
"आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार" कार्यक्रम के तहत मनातू के चक पंचायत में शिविर आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न विभागों के द्वारा स्टॉल लगाया गया और लोगों को सरकार के विकास व कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी।आज के शिविर में 80 आवेदन आये। बीडीओ ने लगाए गए शिविर की जानकारी दी कहा कि सरकार व प्रशासन का प्रयास है कि कल्याणकारी व विकास योजनाओं की पूरी जानकारी आमजनों को दी जाए ताकि वे जागरूक होकर उसका लाभ ले सके। शिविर में आए लोगों को कोरोना से बचाव को लेकर वैक्सीन का दोनों डोज लेने के लिए प्रेरित किया गया। स्टॉल पर लोगों ने अपनी समस्या व शिकायत से जुड़े आवेदन दिये। कई समस्याओं का ऑनस्पॉट निष्पादन किया गया वहीं लोगों के बीच विभिन्न विभागों ने परिसंपत्ति वितरित की। मौके पर सहायक समाहर्ता, बीडीओ,सीओ जनप्रतिनिधि सहित अन्य लोग मौजूद थे।विज्ञापन
आज निम्न जगहों पर आयोजित हुआ कार्यक्रम
"आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार" कार्यक्रम के तहत सोमवार को जिले के पिपरा के तेंदूई, उंटारीरोड के लहरबंजारी,रामगढ़ के रामगढ़,मनातू के चक,एवं हैदरनगर के चौकड़ी में शिविर का आयोजन किया गया।
मंगलवार को निम्न जगहों पर आयोजित होगा कार्यक्रम
"आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार" कार्यक्रम के तहत मंगलवार को हुसैनाबाद के दंगवार पंचायत, छत्तरपुर के खोढ़ी पंचायत, पांडु के फुलिया पंचायत, विश्रामपुर के घासीदाग पंचायत, चैनपुर के सलतुआ पंचायत, सदर मेदिनीनगर के जमुने पंचायत तथा पाटन के उताकी पंचायत में शिविर का आयोजन किया जाएगा।
Comments
Post a Comment