पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
ज़िले में नौ दिनों तक चले शिविर में विभिन्न विभागों से कुल अब तक 20634 आवेदन प्राप्त हुए,ऑन स्पॉट 7099 मामलों का हुआ निष्पादन
पलामू जिले में "आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार" कार्यक्रम जोर-शोर से चल रहा है जिसके तहत आज छह प्रखंडों में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर सभी प्रखंड के जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे जहां लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं की जानकारी दी गयी।
राज्य सरकार की तरफ से स्थापना दिवस पर शुरू किए गए "आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार" कार्यक्रम का आयोजन कराया जा रहा है। 45 दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम का समापन 29 नवंबर को राज्य सरकार की दूसरी वर्षगांठ के मौके पर होगा।विज्ञापन
उपायुक्त शशि रंजन के निर्देशानुसार जिला के सभी प्रखंड के वरीय पदाधिकारी को विभिन्न पंचायतों में शिविर आयोजन को लेकर नोडल पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किया गया है जिनकी देखरेख में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को सतबरवा के वोहिता पंचायत,पांकी के पकरिया पंचायत,नौडीहा बाजार के चेराई-2 पंचायत, तरहसी के उदयपुरा-1 पंचायत, नीलाम्बर पीताम्बरपुर के कोटखास पंचायत तथा मोहम्मदगंज के लटपौरी पंचायत में शिविर का आयोजन कर सरकारी की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई।इसके साथ ही विभिन्न योजनाओं से जुड़े आवेदन प्राप्त किए गए।
जिले में चलाये गये 9 दिनों के शिविर में विभिन्न विभागों से कुल अब तक 20634 आवेदन प्राप्त हुए है जिनमें 7099 का निष्पादन किया जा चुका है तथा 13112 मामले लंबित है शेष 423 आवेदन को त्रुटियों के कारण रिजेक्ट किया गया है।शिविर के माध्यम से नया किसान क्रेडिट कार्ड, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, ई-श्रम पोर्टल नया पंजीकरण, लगान रसीद निर्गत, नरेगा नया जॉब कार्ड, नरेगा नए कार्य आवंटन, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री पशुधन योजना, मनरेगा अंतर्गत नई योजनाओं की स्वीकृति, नया राशन कार्ड, राशन कार्ड में सुधार, म्यूटेशन, पेंशन शिकायतें, जाति व आय प्रमाण पत्र, झारखंढ कृषि ऋण माफी योजना, 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत जनोपयोगी योजनाओं की स्वीकृति देकर लाभुकों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। इसके साथ ही ठंड के मौसम को देखते हुए शिविर में कंबल का भी वितरण किया जा रहा है।
गुरुवार को इन जगहों पर आयोजित होगा कार्यक्रम
"आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार" कार्यक्रम के तहत गुरुवार को हुसैनाबाद के बेलविगहा पंचायत, छत्तरपुर के रुदवा पंचायत, चैनपुर के बुढ़ीबीर पंचायत, पाटन के पाल्हेकला पंचायत तथा पांकी के तेतराई पंचायत में शिविर का आयोजन किया जाएगा।
Comments
Post a Comment