पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
पाटन प्रखंड के पचकेड़िया पंचायत में "आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बीडीओ,सीओ तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा फूलो झानो आशीर्वाद योजना अंतर्गत महिला कविता देवी को रोजगार करने हेतु 10 हजार रुपए ब्याज मुक्त ऋण दिया गया तथा योग्य लाभुको को जॉब कार्ड, श्रम कार्ड, धोती-साड़ी,कंबल इत्यादि का वितरण किया गया। मेडिकल टीम द्वारा कोरोना का टिका दिया गया तथा दवा का वितरण किया गया। पंचायत की ग्रामीण जनता द्वारा आवेदन देकर अपनी समस्या का निबंधन कराया गया जिसका समाधान संबंधित विभाग के पदाधिकारियों/कर्मियों द्वारा किया जा रहा है।
गुरुवार को इन प्रखंडो में आयोजित किया गया कार्यक्रम
आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार" कार्यक्रम के तहत गुरुवार को जिले के हैदरनगर के सड़ेया,चैनपुर के महुगावां,पाटन के पचकेड़िया,नीलाम्बर-पिताम्बरपुर के नौडीहा,व पांकी के ढूब पंचायत में शिविर का आयोजन किया गया।विज्ञापन
शुक्रवार को 5 प्रखंडों में आयोजित किया जायेगा कार्यक्रम
आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार" कार्यक्रम के तहत गुरुवार को जिले के हुसैनाबाद के पतराखुर्द पंचायत, पिपरा के दलपतपुर पंचायत, छत्तरपुर के हुटुकदाग पंचायत, बिश्रामपुर के गुरी पंचायत तथा सदर मेदनीनगर के झाबर पंचायत में शिविर का आयोजन किया जायेगा।
Comments
Post a Comment