पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे लोग,परिसंपत्तियों का किया गया वितरण
आपके घर में योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही शिविर का एकमात्र उद्देश्य:उपायुक्त
करिहें हेमंत भइया सबके काम,आइल सरकार आपके द्वार गीत से लोगों को योजनाओं के प्रति किया गया जागरूक
अबका तोहरा चाही भइया,सरकार आइल द्वार,होई सबनी के उत्थान भइया सरकार आइल द्वार,करिहें हेमंत भइया सबके काम,आइल सरकार आपके द्वार.यह नज़ारा जिले के पांकी प्रखंड के माड़न पंचयात का था.यहां रविवार को आपके अधिकार, आपकी सरकार,आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर का आयोजन किया गया था.शिविर में जिला जनसंपर्क कार्यालय की ओर से आयोजित नुक्कड़ नाटक व गीत के माध्यम से लोगों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया.शिविर में बतौर मुख्य अतिथि उपायुक्त शशि रंजन शामिल हुए.वहीं शिविर में उपायुक्त के अलावा पांकी बीडीओ निर्भय कुमार,स्थानीय मुखिया साजदा खातून,पूर्व मुखिया मंजू देवी,झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के मैनेजर,व पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी उपस्थित थे. विज्ञापन
आपके घर में योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही शिविर का एकमात्र उद्देश्य:उपायुक्त
पांकी के शिविर में लाभुकों की काफी भीड़ देखने को मिली.मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए उपायुक्त शशि रंजन ने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत जिले में कहीं न कहीं डेली प्रोग्राम किया जा रहा है.कोई भी हो,किसी भी उम्र के हों सभी वर्ग के लिये सरकार द्वारा कोई न कोई कार्यक्रम चलाया जाता है इन्हीं योजनाओं का लाभ आपके घर तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है.मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के बारे में प्रकाश डालते हुए उन्होंने युवाओं से इसका लाभ लेने की अपील की.इसी तरह बीडीओ निर्भय कुमार ने कहा कि आज पांकी में 9वां शिविर है.उन्होंने सभी से पहले अपना निबंधन कराने की अपील की.
लाभुकों के बीच किया गया परिसंपत्तियों का वितरण
शिविर के दौरान उज्जवला योजना के तहत 31 लोगों को गैस सिलेंडर व चूल्हा दिया गया.वहीं फूलो झानो के तहत 10 महिलाओं को लाभान्वित किया गया.इसी तरह 200 से अधिक लाभुकों के बीच कंबल का वितरण किया गया.वहीं समाचार लिखे जाने तक 13 लाभुकों को ऑन स्पॉट पेंशन की स्वीकृति दी जा चुकी थी.उपायुक्त ने 10 लोगों के बीच जॉब कार्ड का वितरण किया.वहीं 14 लोगों के बीच ग्रीन कार्ड का वितरण किया गया.इसी तरह अन्य विभागों की ओर से भी परिसंपत्तियों वितरण किया गया
Comments
Post a Comment