पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
सैमफोर्ड हॉस्पिटल कोकर चौक राँची एवं गंगा हॉस्पिटल डालटनगंज के द्वारा एक निशुल्क स्वास्थ जांच शिविर का आयोजन 24 दिसंबर शुक्रवार को किया जा रहा है। समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक इस शिविर में सैमफोर्ड हॉस्पिटल राँची के जाने माने सुप्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ आशीष रंजन उपस्थित रहेंगे। सैमफोर्ड हॉस्पिटल के मैनेजर अमित चन्देल ने बताया कि हृदय से सम्बंधित जैसे कि दिल की धड़कन बढ़ जाना , सांस लेने में तकलीफ एवं थकावट , चलते समय सीने में दर्द महसुस करना, जी मचलाना या भुख कम लगना वैसे मरीज आ कर निशुल्क स्वास्थ जाँच शिविर का परामर्श ले सकते है। आप गंगा हॉस्पिटल डालटनगंज पलामु में आये इस शिबिर में निःशुल्क स्वास्थ जांच शिविर का लाभ उठाएं। अधिक जानकारी के लिए आप हम से भी संपर्क कर सकते है
Comments
Post a Comment