पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
उपायुक्त शशि रंजन के निदेश पर पलामू जिले के सभी स्वास्थ्य प्रखंडों में दिव्यांगता शिविर का आयोजन किया जायेगा। इसकी शुरुआत 10 दिसम्बर से होगी। शिविर को लेकर सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार सिंह ने मेडिकल टीम का गठन किया है। साथ ही सभी प्रखंडों के लिए तिथि निर्धारित की है। हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल में 10 दिसम्बर को दिव्यांगता शिविर का आयोजन किया जायेगा। इस शिविर में हैदरनगर, मोहम्मदगंज और हुसैनाबाद के लाभुक भाग ले सकेंगे। छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल में 11 दिसम्बर को शिविर का आयोजन होगा, इसमे छतरपुर और नॉडीहा बाजार प्रखंड क्षेत्र के लाभुक हिस्सा ले सकेंगे। हरिहरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 13 दिसम्बर को शिविर का आयोजन होगा। इसमे हरिहरगंज और पिपरा प्रखंड क्षेत्र के लाभुक भाग ले सकेंगे। विश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शिविर 14 दिसम्बर को लगेगा। उंटारी रोड, विश्रामपुर, पांडु और नावा बाज़ार प्रखंड क्षेत्र के लाभुक हिस्सा लेंगे। पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 15 दिसम्बर को शिविर लगेगा। विज्ञापन
चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 16 दिसम्बर को शिविर का आयोजन होगा, इसमे रामगढ़ और चैनपुर प्रखंड के लाभुक हिस्सा ले सकेंगे। लेस्लीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 17 दिसम्बर को शिविर लगेगा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तरहसी में 18 दिसम्बर को शिविर लगेगा, इसमे मनातू और तरहसी प्रखंड के लाभुक भाग ले सकेंगे। पाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 20 दिसम्बर को शिविर का आयोजन होगा, इसमे पाटन और पंडवा प्रखंड के लाभुक भाग ले सकेंगे। सदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मेदिनीनगर में 21 दिसम्बर को शिविर का आयोजन होगा, इसमे सतबरवा और मेदिनीनगर के लाभुक भाग ले सकेंगे। सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि लाभुक अपने घर से नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपरोक्त तिथियों को जाकर दिव्यांगता शिविर में भाग ले सकते हैं। डीपीएम दीपक कुमार ने दिव्यांगता प्रमाण पत्र से वंचित दिव्यांगजनों से शिविर में जांच कराकर प्रमाण पत्र की प्रक्रिया में शामिल होने का अपील किया है।
दिव्यांगता जांच शिविर टीम में डॉ अवधेश कुमार सिंह, डॉ आशीष कुमार, डॉ शालिनी, डॉ सुभाष कुमार और सम्बन्धित प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को रखा गया है।
Comments
Post a Comment