पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
संवाददाता पलामू
+917979886793
रांची में अपराधी बेलगाम हैं। ओरमांझी में सिर कटी युवती के शव मामले की गुत्थी 5 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस नहीं सुलझा पाई है। इसी बीच राजधानी में एक और दुष्कर्म की घटना ने कानून व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या की कोशिश की गई हालांकि आरोपितउसे मरा हुआ समझकर वहां से चला गया लेकिन महिला की सांसे चल रही थी ।थोड़ी देर बाद जब उसे होश आया तो महिला पास के एक अस्पताल पहुंचकर आपबीती डॉक्टरों को सुनाई। डॉक्टरों ने उसके इलाज कर पुलिस को घटना के बारे में सूचित किया। फिलहाल पीड़िता रिम्स में भर्ती है।
पुलिस ने महिला के बयान के आधार पर आरोपितके खिलाफ जगन्नाथपुर थाने में केस दर्ज किया है ।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार भी कर लिया है। घटना में आगे की जांच जारी है। सूत्रों ने बताया कि युवक नाबालिग बताया जा रहा है। महिला 25 वर्ष की बताई जा रही है। घटना हवाई नगर दोपहर की हैं। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित ने महिला को पत्थर से कुच दी और मरा समझकर फरार हो गया। सिटी एसपी सौरभ ने बताया कि जगरनाथ पुर इलाके में महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया हैं। महिला की हत्या की कोशिश भी की गई फिलहाल रिम्स में पीड़िता का इलाज चल रहा है ।घटना की छानबीन चल रही है। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया हैं।
Comments
Post a Comment