पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
राजधानी रांची के एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा के नेतृत्व में रांची पुलिस लगातार अपराधियों पर अंकुश लगा रही है।
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
राजधानी रांची के एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा के नेतृत्व में रांची पुलिस लगातार अपराधियों पर अंकुश लगा रही है। आंकड़े बताते हैं कि पिछले 60 दिनों में रांची पुलिस ने 234 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। रांची पुलिस नहीं राज्य के कई जिलों के लिए आतंक का पर्याय बने गैंगस्टर अमन साहू सहित कई बड़े अपराधियों को गिरफ्तार किया है ।इसके अलावा रांची पुलिस ने अलग-अलग उग्रवादी संगठन के पांच उग्रवादियों को भी गिरफ्तार किया है।
रांची पुलिस ने हत्या की वारदात को अंजाम देने से पहले कई अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनमें बीते 12 जुलाई को रांची के चार बड़े कोयला कारोबारी की हत्या करने आए अमन साहू गैंग के 5 अपराधी भी शामिल हैं। 20 जुलाई को कई जिलों की पुलिस के लिए चुनौती बने अपराधी अमन साहू को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसके अलावा दिवंगत बिल्डर अभय सिंह से दो करोड़ रंगदारी मांगने और फायरिंग करने वाले चार शूटर को भी गिरफ्तार किया गया था।
अवैध कारोबारियों के खिलाफ लगातार हो रही है छापेमारी
रांची जिले में अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ रांची पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। बीते एक माह की बात की जाए तो रांची पुलिस ने अवैध शराब के बड़े कारोबार, जुआ के बड़े अड्डे और अफीम तस्करी के बड़े मामले का खुलासा किया है। 6 अगस्त को पुलिस ने पिठौरिया थाना क्षेत्र की ओयना गांव से 30 लाख रुपये से अधिक की शराब बरामद की थी। 11 अगस्त को रांची पुलिस ने ओरमांझी थाना क्षेत्र से 35 लाख रुपए के डोडा और अफीम को जब्त किया था। 14 अगस्त को रांची पुलिस ने शहर में चल रहे जुए के बड़े अड्डे का भंडाफोड़ करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार किया था। घटनास्थल से11.53 लाख रुपये बरामद किए थे। 23 अगस्त को रांची पुलिस ने रिंग रोड सरवर के पास से 1600 किलो डोडा बरामद किया था। 25 अगस्त को बीआईटी से 40 लाख रुपए का डोडा और दो ट्रक ज़ब्त किया था। हालांकि मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी।
क्या कहते हैं अधिकारी
एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने मंगलवार को बताया कि लगातार अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही हैं। साथ ही अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई जारी रहेगी।
Comments
Post a Comment