पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर : पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के बहलोलवा से पुलिस ने पलामू के कुख्यात अपराधी डब्लू सिंह और राजू तिर्की के तीन गुर्गों को दबोचा है। गिरफ्तार लोगों के पास से एक देशी कट्टा व तीन जिंदा गोली बरामद की गई।
गिरफ्तार अपराधियों में शहर थाना क्षेत्र अंतर्गत नावाटोली निवासी चितरंजन कुमार सिंह के पुत्र आदर्श सिंह, सदर थाना क्षेत्र के पोखराहा निवासी श्यामसुंदर महतो के पुत्र विरेंद्र महतो, चैनपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर निवासी रामाशंकर प्रसाद गुप्ता के पुत्र अमित गुप्ता शामिल हैं।
पलामू के पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति हथियार के साथ मोटरसाइकिल से किसी घटना को अंजाम देने के लिए बहलोलवा होते हुए खनवा की ओर जा रहे हैं।
दोनों व्यक्ति राजू तिर्की के नाम पर काम करते हैं। राजू के नाम पर जमीन के कारोबार में बिचैलियों की भूमिका निभाते हैं। बताया कि तत्काल सदर एसडीपीओ के विजय शंकर के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। त्वरित कार्रवाई करते हुए बहलोलवा रोड में छापामारी व वाहनों की जांच शुरू की गई।
बताया कि एक यामाहा मोटरसाइकिल में दो व्यक्ति सवार थे। पुलिस को देखते ही वे लोग भागने लगे। पुलिस जवानों ने खदेड़कर पकड़ लिया। तलाशी ली गई तो व्यक्ति के कमर से एक देशी कट्टा बरामद हुआ। उनकी निशानदेही पर एक अन्य व्यक्ति की गिरफ्तारी की गई। उसके पास से दो जिंदा गोली बरामद की गयी।
उन्होंने बताया कि एक देशी कट्टा, तीन जिंदा गोली, एक यामाहा कंपनी का लाल व काला रंग का मोटरसाइकिल और एक एपल कंपनी का सफेद रंग का मोबाइल बरामद किया गया।
छापामारी टीम में एसडीपीओ के अलावा सदर थाना प्रभारी राकेश कुमार रवि, सहायक अवर निरीक्षक विक्रम सवैया, आरक्षी अशोक कुमार पासवान, मो शाहिद फजल, अरूण कुमार बावरी व चालक दिनेश तिवारी शामिल थे।
Comments
Post a Comment