पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
झारखंड में चतरा जिले के पिपरवार थाना क्षेत्र से पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी (टीपीसी) के एरिया कमांडर रामेश्वर उर्फ राजेश महतो उर्फ पहाड़ी को गिरफ्तार कर लिया
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
झारखंड में चतरा जिले के पिपरवार थाना क्षेत्र से पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी (टीपीसी) के एरिया कमांडर रामेश्वर उर्फ राजेश महतो उर्फ पहाड़ी को गिरफ्तार कर लिया है।
अनुमडंल पुलिस पदाधिकारी (टंडवा) आशुतोष सत्यम ने मंगलवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि सूचना मिली थी कि नक्सली राजेश उर्फ पहाड़ी बचरा बस्ती में फुटबॉल मैच देखने आया है। इसी आधार पर एरिया कमांडर की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने इलाके की घेराबंदी कर उसे गिरफतार कर लिया गया। नक्सली के पास से एक मोटरसाइकिल और मोबाईल बरामद किये गये हैं।
सत्यम ने बताया कि गिरफ्तार एरिया कमांडर के खिलाफ चतरा, रांची, रामगढ़, हजारीबाग समेत कई अन्य जिले के अलग-अलग थाने में 12 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।
हाल के दिनों में रांची के बुड़मू में हुए मोहन यादव और संतोष लोहरा की हत्या में भी इसकी संलिप्ता थी। पूछताछ के क्रम में राजेश ने कई मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पूछताछ के बाद नक्सली को कड़ी सुरक्षा में चतरा जेल भेज दिया गया है।
Comments
Post a Comment