पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
+917979886793
सीसीएल के ढोरी जीएम एम के अग्रवाल की अध्यक्षता में ढोरी एरिया कार्यालय के सभागार मे समाधन निष्पादन तन्त्र की बैठक आयोजन किया।यंहा बेहतर उत्पादन बढ़ाने ,बंद पिछरी कोलियरी चालू करने और अमलो बस्ती के ग्रामीणों को शिफ्टिंग को लेकर सासंद व विधायक प्रतिनिधि,प्रमुख,स्थानीय नेता और अंचल अधिकारियो के साथ विस्तार पूर्वक चर्चा किया।जीएम श्री अग्रवाल ने कहा कि पिछरी के रैयत अपनी जमीन के सत्यापन के लिए सीओ कार्यालय में कागजात जमा करें। कहा कि विस्थापितों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा । कहा कि अभी तक 375 रैयतों ने कागज जमा किया है।
कहा कि सीसीएल ढोरी प्रक्षेत्र के भविष्य में कोयला खनन मामले में आत्मनिर्भर बनाने के लिए बंद खदानों को चालू करने तथा खदान के विस्तार की दिशा में प्रबंधकीय कार्रवाई काफी तेज है। खासकर बंद पिछरी कोलियरी की भावी योजना को ले सीसीएल मुख्यालय काफी सक्रिय है। कहा कि रैयतो को कोल इंडिया के आर आर पॉलिसी के तहत नौकरी पुनर्वास और मुआवजा दिया जाएगा ।बंद कोलियरी को चालू होने दे। कोलियरी चालू होने से आसपास के क्षेत्रों में सीएसआर के तहत विकास की जाएगी। देश हित में कोयला उत्पादन जरूरी है ।उत्पादन में आप लोग सहयोग करें ।कहा कि रैयत अपनी जमीन का सत्यापन कराकर जमा करें ।उनको नौकरी और मुआवजा दिया जाएगा। साथ ही साथ घर के बदले मुआवजा और सभी मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराकर एक जगह बसाया जाएगा । 300 एकड़ जमीन है जिसमें लगभग डेढ़ सौ लोग नौकरी मिलेगा।कहा कि टोटल 900 रैयत है। राकोमस नेता महेंद्र कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि सारी मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराकर एक जगह अमलो बस्ती के लोगो को शिफ्ट कराया जाये।मौके पर बेरमो प्रमुख गिरिजा देवी और विधायक प्रतिनिधि महेंद्र कुमार विश्वकर्मा, व आसिष पाल,सासंद प्रतिनिधि संतोष महतो ,विस्थापित नेता सूरज महतो , जे पी विश्वकर्मा,हेमचंद तुरी ,वनवीर मिश्रा,बेरमो सी आई जमिल अख्तर व पेटरवार सी आई रवि कुमार सहित एसओपी प्रतुल कुमार एसओपी & पी महेश कुमार पासी, सहायक प्रबंधक आशीष अंचल, संजीव कुमार नीरज जिंदल, अमीन भरत कुमार मंडल सहित सैकड़ों महिला पुरुष मौजूद उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment