पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
7 अगस्त तक कैंप लगाकर रैयतों का मुआवजा राशि करें भुगतान
आयुक्त ने की एनएच निर्माण एवं गढ़वा-रेहला बाईपास के लिए भू-अर्जन संबंधित प्रगति की समीक्षा!
पलामू प्रमंडल क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय उच्च पथ(NH)- 75 एवं 98 के निर्माण एवं भू-अर्जन की प्रक्रिया में तेजी लाते हुए 15 अगस्त के बाद एनएच एवं गढ़वा रेहला बाईपास का निर्माण कार्य प्रारंभ करना सुनिश्चित करायें। इसके पूर्व 7 अगस्त 2021 तक संबंधित मौजों में कैंप लगाकर भूमि अधिग्रहण किये गये रैयतों का मुआवजा भुगतान कराना सुनिश्चित करायें, ताकि निर्माण कंपनी को कम-से-कम 80 प्रतिशत भूमि उपलब्ध कराई जा सके, जिससे कंपनी आसानी से कार्य शुरू कर सके। यह बात है आयुक्त श्री जटाशंकर चौधरी ने कही आज आयुक्त कार्यालय में राष्ट्रीय उच्च पथ 75 एवं 98 के निर्माण एवं भू अर्जन संबंधित कार्य प्रक्रियाओं की समीक्षा कर रहे थे।
आयुक्त ने संबंधित रैयतों को मुआवजा भुगतान में गति लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मुआवजा भुगतान में शिथिलता से निर्माण कंपनी को भूमि उपलब्ध कराने में विलंब होगी। इसलिए शिथिलता नहीं बरतें। कार्य-प्रक्रियाओं में तेजी लायें और बैठक में निर्धारित टाइमलाइन के अनुरूप कार्य करना सुनिश्चित करें। विज्ञापन
आयुक्त ने प्रमंडल क्षेत्र के लातेहार जिले के कुंडू-उदयपुरा की एनएच निर्माण, लातेहार एवं पलामू जिला अंतर्गत उदयपुरा-भोगु सड़क, पलामू जिले के भोगु-शंखा, पलामू एवं गढ़वा जिलाअंतर्गत शंखा-खजूरी एवं गढ़वा जिले के खजूरी- विंढमगंज एनएच निर्माण के लिए कार्य- प्रक्रियाओं में तेजी लाने, भू-अर्जन तथा मुआवजा राशि भुगतान करने में गति लाने का निदेश दिया। अधीग्रहीत जमीन जो एनएचएआई को हस्तांतरित किया जाना शेष है, उसे शीघ्र स्थानांतरित करना सुनिश्चित कराने का निदेश आयुक्त ने पदाधिकारियों को दिया। साथ ही जान रैयतों का मुआवजा भुगतान किया जा चुका है, उन स्थानों पर शीघ्र कार्य प्रारंभ कराने का निदेश दिया। वहीं जिन स्थानों पर रैयतों के साथ कुछ समस्या आ रही वहां रैयतों को समझाने का निदेश दिया कि रैयतों को बताएं कि उन्हें सरकारी दर पर मुआवजा राशि दी जा रही है। साथ ही रैयतों को मुआवजा भुगतान में कोई समस्या नहीं आने दें।निर्धारित दर पर उन्हें मुआवजा देना सुनिश्चित करें।
एनएच-75 को चार लाइन में चौड़ीकरण हेतु पांच भागों में बांटकर कार्य हो रहा है। इसमें कुडू-उदयपुरा, उदयपुरा-भोगु, भोगु-शंखा, शंखा-खजूरी एवं खजूरी-विंढ़मगंज शामिल है।
बैठक में आयुक्त श्री जटाशंकर चौधरी, आयुक्त के सचिव मतियस विजय टोप्पो, पलामू के अपर समाहर्ता सुरजीत कुमार सिंह, भू-अर्जन पदाधिकारी अमित प्रकाश, एनएचएआई डालटनगंज के परियोजना निदेशक सुधीर कुमार, एनएचएआई के सदर एसडीओ जियाउल अंसारी साइट इंजीनियर तनवीर आलम, मेसर्स शिवालया कंस्ट्रक्शन कंपनी प्रा.लि. के एभीपी शमशाद रिजवी आदि उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment