पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
अमर शहीद लेफ्टिनेंट अनुराग शुक्ला के 26वां जन्मोत्सव पर शहीद लेफ्टिनेंट अनुराग शुक्ला चौक एवं शहीद लेफ्टिनेंट अनुराग शुक्ला मार्ग का उद्धघाटन आज
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
आज 03 दिसम्बर 2020 दिन गुरुवार अपराह्न 02:00 बजे दिन में अमर शहीद लेफ्टिनेंट अनुराग शुक्ला के 26वां जन्मोत्सव पर शहीद लेफ्टिनेंट अनुराग शुक्ला चौक एवं शहीद लेफ्टिनेंट अनुराग शुक्ला मार्ग का उद्धघाटन पलामू सांसद श्री विष्णु दयाल राम जी के कर कमलों द्वारा सिंगरा खुर्द (शिव मंदिर के पास) किया जाएगा। ज्ञात हो कि अमर शहीद लेफ्टिनेंट अनुराग शुक्ला का जन्म पलामू जिले के मेदनीनगर प्रखंड के सिंगरा खुर्द ग्राम में श्रीमती उषा शुक्ला एवं श्री जितेंद्र कुमार शुक्ला के घर में 03 दिसम्बर 1994 को हुआ था। हैं। अनुराग शुक्ला मानव ही नहीं महामानव थे। जो प्रारंभ से ही विलक्षण प्रतिभा के धनी थे। लोगों ने अमर शहीद को "युग पुरुष" की संज्ञा दी है। कहते हैं होनहार बिरवान के होत चिकने पात। यह युक्ति उनके लिए चरितार्थ होती है। वे मृदुभाषी, अलौकिक, ओजस्वी, तेजस्वी पराक्रमी, त्याग एवं बलिदान की मूरत थे। हमेशा दूसरों की दर्द को समझने वाले असहाय, अनाथ वृद्धा, विधवा एवं दिव्यांगों का मदद करना उनके दिनचर्या में शामिल था। उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी स्कूल मेदिनीनगर पलामू झारखंड तथा इंटरमीडिएट एवं ग्रेजुएशन की शिक्षा सेंट जेवियर कॉलेज रांची तथा स्नातकोत्तर की शिक्षा जीएलए कॉलेज मेदिनीनगर से उच्च दर्जे से उत्तीर्ण की थी। लेफ्टिनेंट अनुराग शुक्ला भारतीय सेना के दसवीं जम्मू एवं कश्मीर राइफल्स में सेवारत थे। पुलवामा आतंकी हमला एवं भारतीय वायुसेना के बालाकोट में हवाई हमले के बाद वे भारत-पाकिस्तान की सीमा पर "आपरेशन जाफरान" के तहत तैनात थे। लेफ्टिनेंट अनुराग शुक्ला को बटालियन के घातक प्लाटून की ट्रेनिंग कराने की जिम्मेवारी सौंपी गई थी जिसके दौरान गहरे पानी में डूबते हुए अपने जवानों की जान बचाने में स्वयं 19 अप्रैल 2019 को राजस्थान के श्रीगंगानगर के करणपुर में वीरगति को प्राप्त हुए। सैन्य जीवन में भी जो उन्होंने सीखा और जो समझा उसका उन्होंने अक्षरसह निर्वहन किया। जो युगों युगों तक शौर्य गाथा के रूप में स्मरणीय रहेगा। इनका बलिदान युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
कार्यक्रम की रूपरेखा इस प्रकार है:-
1. देश भक्ति संगीत का कार्यक्रम सुबह 10:00 बजे से 1:00 बजे तक शिशिर शुक्ला के सानिध्य में होगा।
2. कार्यक्रम में उपस्थित गरिमामयी आगंतुकों का उद्बोधन।
3. शहीद लेफ्टिनेंट अनुराग शुक्ला चौक एवं मार्ग का उद्घाटन।
4. माता पिता एवं गरिमामयी आगंतुकों द्वारा केक काटकर जन्मोत्सव का कार्यक्रम।
यह जानकारी पूर्व सैनिक बृजेश कुमार शुक्ला ने दी।
Comments
Post a Comment