पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
गुमला जिले में हो रहे अवैध बालू के व्यापार पर अंकुश लगाने के लिए बुधवार की सुबह हुई छापामारी अभियान में गुमला थाना पुलिस ने बालू से लदे नौ ट्रक को जब्त किया।
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
जिले में हो रहे अवैध बालू के व्यापार पर अंकुश लगाने के लिए बुधवार की सुबह हुई छापामारी अभियान में गुमला थाना पुलिस ने बालू से लदे नौ ट्रक को जब्त कर लिया। बालू लदे जब्त सभी ट्रैक्टर को थाना परिसर में रखा गया है और चालकों को हिरासत में ले लिया है। जिन चालकों को थाना में रखा गया हैं उनमें बिरसू उरांव, उत्तम उरांव, अजय उरांव, पारस नाथ साहु, बुद्धेश्वर कच्छप, संदीप उरांव, सोभित उरांव, बाबूराम उरांव के नाम शामिल है। एक ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर भाग गया। जिला खान निरीक्षक राजेश हांसदा ने जब्त सभी नौ ट्रैक्टर सहित ट्रैक्टर के चालक और ट्रैक्टर मालिक सहित बालू के अवैध उठाव एवं ढुलाई में संलिप्त लोगों के खिलाफ गुमला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
Comments
Post a Comment