पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
+917979886793
जिले में मंगलवार की शाम तेंदुनी चौक पर जाम हटाने गए पुलिस कर्मियों और बस चालक व उसके सहयोगियों के बीच झड़प हो गई। इसमें बस चालक और दरोगा समेत तीन पुलिस कर्मी जख्मी हो गए। एसडीपीओ राज कुमार ने बताया कि पुलिस संबंधित बस के चालक और उसके सहयोगियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।
पुलिस के डंडा चलाने पर शुरू हुआ विवाद
घटना के संबंध में बताया कि तेंदुनी चौक के समीप डेहरी रोड पर महुली बस खड़ी हो गई। पुलिस ने चालक से बस आगे बढ़ाने को कहा, लेकिन चालक ने बस प्रस्थान का समय छूट जाने की बात कहते हुए बस आगे की ओर नहीं बढ़ाया। इसी बीच किसी पुलिस वाले ने डंडा चला दिया, जिससे बस चालक के सिर में चोट लग गई व खून बहने लगा। चालक को लहूलुहान देख खलासी और स्टैंड से जुड़े लोगों ने पुलिस पर भी हमला बोल दिया। इसमें दरोगा अजय कुमार और दो पुलिसकर्मी को चोट आई।
Comments
Post a Comment