पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
आवेदन देते ही मिलेगा ग्रीन राशन कार्ड और शुरू हो जायेगा पांच किलो अनाज मिलना
रांची। नए राशन कार्ड लेने के लिए अब व्यवस्था बदली गई है. गुलाबी और पीला कार्ड के लिए अब आवेदन नहीं लिए जाएंगे. खाद्य-आपूर्ति विभाग अब सिर्फ ग्रीन कार्ड के लिए आवेदन लेगा. इसका लाभ उन आवेदकों को मिलेगा जो महीनों से गुलाबी या पीला कार्ड के लिए इंजतार करते थे. अब उन्हें आवेदन देने के साथ ही ग्रीन कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा और नियमानुसार प्रत्येक कार्डधारक को पांच किलो अनाज मिलना शुरू हो जाएगा।
हालांकि ग्रीन कार्ड निर्गत करने से पहले आवेदक की सारी जांच कर ली जाएगी, देखा जाएगा कि आवेदन वास्तव में राशन कार्ड के लिए योग्य है या नहीं. जांच के बाद ही उसे शुरुआत में ग्रीन राशन कार्ड दिया जाएगा. पात्र गृहस्थ परिवार और अंत्योदय परिवारों को भी अब ग्रीन राशन कार्ड के लिए ही आवेदन करना होगा. इन परिवारों को गुलाबी या पीला कार्ड दिया जाता है. लेकिन इन दोनों कार्ड की श्रेणी में कोई जगह खाली नहीं रहने के कारण इन्हें ग्रीन कार्ड से काम चलाना होगा. जब पीला या गुलाबी कार्ड के लिए जगह खाली होगी तब जाकर उन्हें उनकी श्रेणी में रखा जाएगा और सरकारी योजना का पूरा लाभ मिल सकेगा. मालूम हो कि कार्ड के लिए https://aahar.jharkhand.gov.in/ में जाकर आवेदन देना होगा
पीला, गुलाबी कार्ड निरस्त होते ही ग्रीन राशन लाभुकों को मिलेगा लाभ
पीला, गुलाबी कार्ड किसी कारण निरस्त होता है तो इसमें ग्रीन कार्ड धारक को सबसे पहले लाभ मिलेगा. विभाग की ओर से निर्देश दिया गया है कि जगह बनते ही ग्रीन कार्ड को योग्यता के अनुसार पीला या गुलाबी कार्ड दिया जाए. साथ ही ग्रीन कार्ड के लिए आवेदन लिया जाना जारी रखा जाए. मालूम हो कि अभी तक ग्रीन कार्ड में करीब सात लाख लाभुकों को इसका लाभ मिल रहा है और अभी 15 लाख लोगों को ग्रीन कार्ड से जोड़ने की योजना है।
*कितने तरह के कार्ड पर लाभ*
झारखंड में गुलाबी कार्ड के प्रत्येक सदस्य को पांच किलो अनाज दिया जाना है. इसमें पात्र गृहस्थ परिवार के सदस्य आते हैं. पात्र गृहस्थ योजना में 2.64 करोड़ सदस्य हैं. पीला कार्ड इसमें प्रत्येक राशन कार्डधारी को 35 किलो अनाज दिया जाता है. इसमें सदस्यों की संख्या से कोई लेना-देना नहीं है. इसमें अंत्योदय परिवार आता है. राज्य में 9.17 लाख अंत्योदय परिवार हैं।
इसके अलावा राज्य सरकार की पहल पर ग्रीन कार्ड की व्यवस्था की गई है. इस कार्ड को पाने के लिए भी वही योग्यता है जो अन्य कार्ड के लिए है. लेकिन इसमें अनाज ही लाभुकों को दिया जाता है. जबकि अन्य कार्ड में नमक, चीनी या तेल दिया जाता है. इसका लाभ शुरुआत में आवेदन के साथ ही मिल रहा है. आवेदकों को इंतजार नहीं करना होगा।।
Comments
Post a Comment