पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
कुपोषण दूर करने में लोगों को जागरूक करेगा पोषण रथ:डीसी
सबकी सहभागिता से ही कुपोषण मुक्त होगा पलामू: उपायुक्त
उपायुक्त शशि रंजन ने बुधवार को पोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से समाहरणालय परिसर से रवाना किए गए पोषण जागरूकता रथ से लोगों को कुपोषण की समस्या से निपटने के लिए जागरूक किया जाएगा।मौके पर उपायुक्त ने कुपोषण मुक्त जिला के निर्माण हेतु आम जनों से सहयोग की अपील की।उन्होंने सभी विभागों को आपस में समन्वय बनाकर काम करने की बात कही ताकि इस अभियान को सफल बनाया जा सके।उन्होंने बताया कि पोषण माह के तहत पोषण रथ 30 दिनों तक जिले के विभिन्न प्रखंड, पंचायत व गांवों में जाकर आम जनों को जागरूक करेगा। इसके माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों में होने वाले गतिविधियों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।उन्होंने कहा कि इस रथ के माध्यम से लोगों को कुपोषण के प्रति, बच्चों के स्वास्थ्य की देखभाल,स्वस्थ गर्भावस्था के लिए आहार संबंधित आवश्यक संदेश दिया जाएगा।इस दौरान उपायुक्त द्वारा मौके पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को जिले को कुपोषण मुक्त बनाने हेतु संकल्प भी दिलाया गया।विज्ञापन
समाज कल्याण पदाधिकारी संध्या रानी ने कहा कि एनीमिया से रोकथाम के लिए बच्चों के आयरनयुक्त पौष्टिक आहार,स्वच्छता आदि जरूरी है।सही पोषण से ही देश रौशन होगा।उन्होंने कहा कि इस माह विशेष रूप से स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर सभी कुपोषित बच्चों को चिन्हित किया जाएगा एवं उन्हें उपचार हेतु एमटीसी सेंटर रेफर किया जाएगा इसके साथ ही गर्भवती महिलाओं के खून की जांच भी की जाएगी एवं रक्तहीनता से पीड़ित महिलाओं को इलाज हेतु स्वास्थ्य विभाग रेफर किया जायेगा।मौके पर उपायुक्त शशि रंजन के अलावा उप विकास आयुक्त मेघा भारद्वाज, समाज कल्याण पदाधिकारी संध्या रानी,डीआरडीए डायरेक्टर स्मिता टोप्पो, जिला शिक्षा अधीक्षक मारिया गोरेती तिर्की व अन्य उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment