बीईओ राकेश कुमार ने बताया मध्य विद्यालय खरौंधी में प्रधानाध्यापक राजनंदन राम के द्वारा किसी भी तरह का प्रतिपूर्ति राशि का वितरण नहीं किये जाने एवं चावल वितरण से संबंधित कोई भी प्रतिवेदन उपलब्ध नहीं कराये जाने पर नाराजगी प्रकट की। उन्होंने प्रधानाध्यापक को शनिवार तक राशि का वितरण करते हुये उपयोगिता प्रमाण पत्र बीआरसी में जमा करने का कड़ा निर्देश दिया।
बीईईओ ने कहा कि मध्य विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं को सरकार के द्वारा सुखाड़ के राशि एवं चावल का भी वितरण करने का निर्देश दिया गया था। उसे भी मध्य विद्यालय खरौंधी के प्रधानाध्यापक के द्वारा अभी तक वितरण नहीं किया गया है। उन्होंने सुखाड़ की राशि यथाशीघ्र बच्चों के बीच में वितरण करना सुनिश्चित करने एवं प्रतिवेदन कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया।
उन्होंने बताया प्रखंड के मध्य विद्यालय खरौंधी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिसरी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बैतरी, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय बनखेता, उत्क्रमित मध्य विद्यालय अंधेरी, नव प्राथमिक विद्यालय सिसरी सहित कई विद्यालयों का निरीक्षण किया गया, जो सभी विद्यालय में रोस्टर के अनुसार शिक्षक उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment