पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री शशि रंजन के अध्यक्षता में बुधवार को शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी।
समाहरणालय के सभागार में आयोजित इस बैठक में उपायुक्त ने शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित डीजी साथ कार्यक्रम की समीक्षा की।उन्होंने डीजी साथ कार्यक्रम की वर्तमान स्थिति की प्रखंडवार जानकारी ली,बताया गया कि डीजी एप में 43274 स्टूडेंट रजिस्ट्रेशन हो गया है जिसके माध्यम से बच्च्चों को प्रतिदिन लर्निंग कंटेंट दिखाया एवं पढ़ाया जा रहा है।उपायुक्त ने सभी शिक्षकों से बायोमेट्रिक के द्वारा ही अटेंडेंस बनाने पर बल दिया।वहीं 9 से 12 वर्ग के बच्चों का अटेंडेंस प्रतिदिन E विद्या वाहिनी एप पर अपलोड हो इसे इसे सुनिश्चित करने की बात कही।विज्ञापन
उन्होंने स्मार्ट क्लास और टैब लैब क्लास को सुचारु रुप से संचालित करने एवं इसका मॉनिटरिंग करने की भी बात कही।उन्होंने विद्यालय के खुलने के संबंध में कहा कि सभी प्रधानअध्यापक विद्यालय खुलने से पूर्व विद्यालय परिसर और कक्षा की पूरी साफ- सफाई,बच्चों के बैठने के बीच में समाजिक दूरी का अनुपालन व सैनिटाइजर की व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही।
कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की वर्तमान स्थिति की हुई समीक्षा
बैठक में उपायुक्त ने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली।इस दौरान उन्होंने आवासीय विद्यालय में जिम,वाई-फाई की सुविधा,बाउंडरी वाल,वेंडिंग मशीन,सीसीटीवी,की अद्यतन जानकारी ली।
बैठक में उपायुक्त श्री रंजन के अलावा जिला शिक्षा पदाधिकारी,जिला शिक्षा अधीक्षक,एडीपीओ,सभी प्रखंडों के बीइइओ,बीपीओ,कनीय अभियंता आदि मौजूद थे.
Comments
Post a Comment