पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
पलामू प्रमंडल के गांवों में नैनो यूरिया के प्रति किसानों को जागरूक करेगा रथ
पलामू प्रमंडल के किसानों को नैनो यूरिया के प्रति जागरूकता के लिए आयुक्त जटा शंकर चैधरी ने आज हरी झंडी दिखाकर नैनो यूरिया रथ को रवाना किया। रथ रवानगी के मौके पर आयुक्त जटा शंकर चैधरी ने कहा कि इफको द्वारा नैनो यूरिया बनाया गया है। इसका प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, ताकि किसानों को इसका फायदा मिले। किसानों को नैनो यूरिया का बेहतर उपयोग लगेगा, तो वे इसका उपयोग करेंगे। इसे लाने-ले-जाने में आसानी होगी। किसान फसल पर इसका स्प्रे करें, इसकी उपयोगिता को समझें और इसके उपयोग को बढ़ायें।
इफको के क्षेत्र अधिकारी दिवाकर पुरान ने बताया कि नैनो यूरिया तरल सहकारी संस्था इफको ने किसानों के लिए नैनो यूरिया उपलब्ध कराया है। किसानों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से रथ को रवाना किया गया। यह रथ 15 दिनों तक पलामू प्रमंडल के तीनों जिले पलामू, गढ़वा एवं लातेहार जिले के विभिन्न गांवों में भ्रमण करेगा एवं नैनो यूरिया के उपयोग एवं लाभ के संबंध में किसानों को जानकारी देगा। उन्होंने बताया कि सामान्य यूरिया की अपेक्षा तरल नैनो यूरिया से किसानों को काफी फायदा होगा। 240 रूपये में 500 एमएल की एक फाइल (शीशी) मिलती है, जो एक बोरी सामान्य यूरिया के बराबर है। एक फाइल कोे एक एकड़ भूमि पर लगे फसलों में छिड़काव किया जा सकेगा। इसके छिड़काव से किसानों को फसल की उपज में 10 प्रतिशत अधिक उत्पादन होगी। यह सभी फसलों के लिए उपयोगी है। यह सुरक्षित एवं पयार्वरण के अनुकूल, टिकाउं खेती हेतु उपयोगी, वातावरण प्रदूषण की समस्या से मुक्ति और उत्पादन के साथ-साथ उत्पाद के गुणवत्ता में भी वृद्धि होगी। विज्ञापन
मौके पर आयुक्त जटा शंकर चैधरी के अलावा उपनिदेशक जनसंपर्क आनंद, इफको के क्षेत्र अधिकारी दिवाकर पुरान, इफको किसान के क्षेत्र अधिकारी अवधेश तिवारी, आयुक्त के पीए जयंत कुमार, चियांकी मुखिया नन्हक सिंह सहित शशिकांत दुबे, चंदन कुमार, मुकेश प्रजापति आदि उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment