पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
आज दिनांक 23 फरवरी को सदर प्रखंड कार्यालय में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के तत्वाधान में दिव्यांग यंत्र/उपकरण हेतु मूल्यांकन शिविर का आयोजन किया गया.सदर प्रखंड को सदर के अलावे नीलांबर-पीतांबरपुर एवं सतबरवा के लिये भी संबद्ध किया गया.शिविर में एलिम्को कंपनी से आये विशेषज्ञों द्वारा कुल 21 प्रकार की विकलांगता वाले दिव्यांगों का निबंधन किया गया.
सदर,नीलांबर-पीतांबरपुर,एवं सतबरवा के कुल 84 लोगों का किया गया परीक्षण
दिव्यांगता मूल्यांकन शिविर में सदर,नीलांबर-पीतांबरपुर,एवं सतबरवा से आये कुल पंजीकृत 84 दिव्यांगों का एलिम्को की ओर से आये विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा परीक्षण किया गया.इसी तरह अन्य प्रखंड कार्यालयों में यह शिविर लगाया जायेगा जहां छुटे दिव्यांग भी अपना मूल्यांकन कर सकेंगे.दिव्यांगता मूल्यांकन शिविर के लिए तेजस्विनी परियोजना के जिला समन्वयक जनवरी विश्वकर्मा को नोडल पदाधिकारी के रूप में नामित किया गया है.विज्ञापन
उपायुक्त ने ज़्यादा से ज़्यादा संख्या में दिव्यांग जनों से अपना निबंधन कराने की अपील की
शिविर को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने शिविर में आये दिव्यांगजनों से अधिकाधिक संख्या में निबंधन कराने एवं शिविर का लाभ लेने की अपील की.उन्होंने कहा कि यह शिविर का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगों का परीक्षण करना एवं उन्हें कौन से यंत्र की आवश्यकता है इसका एसेसमेंट करना है.जिसके पश्चात संबंधित दिव्यांग को आवश्यकतानुसार दिव्यांग यंत्र उपलब्ध कराया जायेगा.उपायुक्त श्री रंजन ने शिविर में मौजूद दिव्यांगों से पेंशन संबंधित जानकारी ली इस पर उपायुक्त ने पेंशन का लाभ नहीं ले रहे दिव्यांगजनों का ऑन स्पॉट पेंशन का फॉर्म भरवाया.इसके अलावे उन्होंने दिव्यांगजनों को मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना से संबंधित जागरूक किया.इस अवसर पर उपायुक्त के अलावा समाज कल्याण पदाधिकारी संध्या रानी,पलामू सांसद प्रतिनिधि विजय ओझा,बाल विकास परियोजना पदाधिकारी,समाज कल्याण के जीशान समेत भारी संख्या में दिव्यांगजन उपस्थित थे.
Comments
Post a Comment