पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
रांची से हावड़ा जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस को रेलवे बोर्ड का ग्रीन सिग्नल मिल गया है। मंगलवार को दक्षिण पूर्व रेलवे से आधिकारिक तौर पर इस ट्रेन के चलने की तारीख की घोषणा हो सकती है। रांची से हावड़ा जाने वाली ट्रेन तकरीबन डेढ़ साल से बंद है। अब इतने महीने बाद रेलवे बोर्ड ने इस ट्रेन को चलाने की मंजूरी दी है। रांची हावड़ा इंटरसिटी के चलने से रांची के साथ-साथ बोकारो, चंद्रपुरा, महुदा और भोजूडीह के यात्रियों को हावड़ा के साथ-साथ बांकुड़ा, विष्णुपुर, आद्रा, मेदिनीपुर और खड़कपुर तक पहुंचने के लिए एक और सीधी ट्रेन मिल जाएगी।
सप्ताह में 3 दिन चलेगी ट्रेन हावड़ा रांची इंटरसिटी
यह ट्रेन पहले भी सप्ताह में 3 दिन चलती थी। मार्च, 2020 में लॉकडाउन के दाैरान देशभर के ट्रेनों के साथ इसका परिचालन भी रोक दिया गया था। अब रेलवे ने सुध ली है। रविवार , सोमवार और मंगलवार को दोनों ओर से ट्रेन का परिचालन होता था। इस बार भी हफ्ते में 3 दिन ही चलेगी।विज्ञापन
टाइम टेबल में हो सकता है बदलाव
कोरोना काल में बंद हुई ज्यादातर ट्रेनों के चलने के साथ ही रेलवे उनके टाइम टेबल में बदलाव कर रही है। ऐसे में हावड़ा रांची इंटरसिटी के टाइम टेबल में भी बदलाव हो सकता है। हालांकि यह बदलाव आंशिक ही होगा। दोनों ओर से इस ट्रेन के परिचालन में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।
महुदा स्टेशन पर धनबाद के यात्री पकड़ेंगे ट्रेन
यह ट्रेन धनबाद रेलवे स्टेशन नहीं आएगी। धनबाद जिले के महुदा रेलवे स्टेशन से होकर यह ट्रेन गुजरेगी। महुदा में इसका ठहराव है। यहां से धनबाद के यात्रियों का सफर शुरू होगा। महुदा रेलवे स्टेशन धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग-एनएच-32 पर अवस्थित है।
हावड़ा से दोपहर 12:50 पर खुलेगी। खड़गपुर, मेदिनीपुर, बांकुड़ा होकर शाम 6:34 पर महुदा, 7:14 पर चंद्रपुरा, 7:50 पर बोकारो और रात 10:15 रांची पहुंचेगी।
रांची से सुबह 5:45 पर खुलेगी। सुबह 7:45 पर बोकारो, 8:23 चंद्रपुरा, 8:50 महुदा होकर दोपहर 3:15 पर हावड़ा पहुंचेगी।
Comments
Post a Comment