पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
+917979886793
योधसिंह नामधारी महिला महाविद्यालय में निबंध, पेंटिंग व स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन
पलामू उपायुक्त श्री शशि रंजन के निदेशानुसार जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत योधसिंह नामधारी महिला महाविद्यालय में आज निबंध, पेंटिंग एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में महाविद्यालय की छात्राओं ने भाग लिया और बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ विषय पर निबंध एवं स्लोगन लिख एवं पेंटिंग के माध्यम से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया।
मौके पर महाविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग की प्रोफेसर इंचार्ज डॉ. अंजू कुमारी ने कहा कि इन प्रतियोगिताओं के आयोजन से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को लेकर लोगों में जागरुकता आएगी। साथ ही छात्राएं अपनी मन की बातों को बताएंगी। उन्होंने कहा कि समाज में लड़कियों को आगे बढ़ने का अवसर है। लोगों को लड़कियों के प्रति धारणा बदलने की जरूरत है। लड़कियां किसी से कम नहीं। वे सभी क्षेत्रों में अपनी परचम लहरा रहे हैं।
मनोविज्ञान विभाग की शिक्षिका पूनम कुमारी ने कहा कि इस कार्यक्रम से लोगों में जागरूकता आएगी। प्रतियोगिता में भाग लेकर छात्राएं अपनी अंदर की भाव को प्रकट कर रही हैं। उन्होंने कहा कि बेटियां हर क्षेत्र में कदम से कदम मिलाकर चल रही है।
प्रतियोगिता में भाग ले रही मनोविज्ञान ऑनर्स द्वितीय वर्ष की छात्रा मेघा सिन्हा ने बताया कि पढ़ाई के साथ-साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेने से उनकी प्रतिभा का आकलन होता है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर आयोजित इस प्रतियोगिता से उन्होंने अपनी शिक्षा के साथ-साथ सुरक्षा से संबंधित बातों को प्रकट किया है। 12वीं की छात्रा रूपा गौरव ने कहा कि प्रतियोगिता से हम लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। साथ ही प्रोत्साहित भी होंगे और उनमें आगे बढ़ने की सोच विकसित होगी।
जिला समाज कल्याण पदाधिकारी आफताब आलम ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत कई आयोजन एवं गतिविधियां की जा रही है,ताकि बेटियों को प्रोत्साहन मिले और वे आगे बढ़े।
प्रतियोगिता को सफल बनाने में संरक्षण पदाधिकारी केडी पासवान, सुमित कुमार सहित महिला महाविद्यालय की शिक्षिकाओं का सहयोग रहा।
Comments
Post a Comment